×

UP Nikay Chunav 2023: उम्मीदवार अनेक वादा एक, शहर को समार्ट सिटी बनाने का

UP Nikay Chunav 2023: भाजपा को इस बार भी उम्मीद है कि मेयर उसी का ही बनेगा। इस वजह से भाजपा से महापौर पद के प्रत्याशी हरिकांत अहलूवालिया ने अगले पांच वर्ष में किए जाने वाले विकास कार्यों का खाका तकरीबन तैयार कर लिया है।

Sushil Kumar
Published on: 6 May 2023 2:28 PM GMT
UP Nikay Chunav 2023: उम्मीदवार अनेक वादा एक, शहर को समार्ट सिटी बनाने का
X
UP Nikay Chunav 2023 (photo: social media )

UP Nikay Chunav 2023: शहर की नई सरकार का मुखिया बनने के लिए सभी दलों के महापौर उम्मीदवार मैदान में आमने-सामने हैं। प्रचार चरम पर है। जनता के बीच सभी उम्मीदवार मेरठ शहर को स्मार्ट बनाने का भरोसा दिला रहे हैं। भाजपा को इस बार भी उम्मीद है कि मेयर उसी का ही बनेगा। इस वजह से भाजपा से महापौर पद के प्रत्याशी हरिकांत अहलूवालिया ने अगले पांच वर्ष में किए जाने वाले विकास कार्यों का खाका तकरीबन तैयार कर लिया है। चुनाव प्रचार के दौरान न्यूजट्रैक संवाददाता से बातचीत के दौरान भाजपा के महापौर उम्मीदवार हरिकांत अहलूवालिया ने कहा कि मेरठ को वह देश का ऐसा स्मार्ट शहर बनाएंगे कि यहां आने वाले लोग यही कहेंगे कि मुस्कुराइए कि आप मेरठ में हैं।

प्रत्याशी का वादा खुद जाकर कराएंगे काम

बकौल हरिकांत अहलूवालिया नगर निगम का पहले भी मेयर रह चुका हूं। यहां की समस्याओं से वाकिफ हूं। अभी मुख्य फोकस शहर को स्मार्ट का है। राज्य सरकार ने भी शहर के विकास के लिए अपना खजाना खोल रखा है। विकास कार्य में कोई कमी नहीं आएगी। फिलहाल महापौर बनते ही ड्रेनेज सिस्टम, कूड़ा उठान व निस्तारण, सड़क निर्माण आदि के कामों को प्राथमिकता दोते हुए कामं शुरु करवाउंगा। इसके अलावा शहर के जिन इलाकों में बारिश के दौरान जलभराव रहता है। इस समस्या के समाधान के लिए विशेषज्ञों के साथ संबंधित इलाकों को मैं खुद जाकर निरीक्षण करूंगा। उसका समाधान क्या हो सकता है उस दिशा में कार्य किया जाएगा। जहां तक दूषित पानी की समस्या है तो इसके समाधान के लिए यहां ऐसा सिस्टम विकसित किया जाएगा कि अगर कहीं दूषित पानी की समस्या है तो जल्द से जल्द समय रहते सही कर दिया जाएगा। लोगों को शुद्ध पेयजल मिले यह हमारी प्राथमिकता है।

स्मार्ट शहर बनाने का वादा

समाजवादी उम्मीदवार सीमा प्रधान भी शहर के स्मार्ट बनाने का वादा करती हैं। सीमा प्रधान कहती हैं-जीतने के बाद सबसे पहले शहर की खस्ताहाल सड़कों का निर्माण कराउंगी। कूड़े ढेर,नाला सफाई और सीवर की समस्या का नादान कराना मेरी प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके अलावा अन्य मूंलभूत सुविधाएं जैसे जल,निगम के स्कूलों की हालत सुधारना,बच्चों व वरिष्ठ नागरिकों को लिए अच्छे पार्क का निर्माण कराया जाएगा। आवारा कुत्तों-बंदरों की समस्या से भी निजात दिलाने का काम किया जाएगा। साथ ही सफाई-कर्मियों की मांगों को हल किया जाएगा।

जनता की परेशानियों पर होगा काम

बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार पूर्व पार्षद हशमत मलिक भी शहर को स्मार्ट बनाने की बात कहते हैं। हशमत मलिक कहते हैं। मैं शहर के सभी 90 वार्डो का विकास करा कर शहर को स्मार्ट बनाऊंगा। मैं 3 बार पार्षद रहकर सदन तक जा चुका हूं। इसलिए पता है कि जनता की क्या परेशानियां हैं। उन परेशानियों को दूर करुंगा। समय से पहले हर काम कराऊंगा। शिकायत मिलने के 5 मिनट में 10 मिनट में काम कराऊंगा मैं खुद क्षेत्र में जाऊंगा। स्कूल, पानी, सड़क, सफाई, नाली खडंजों का काम कराऊंगा।

किसी भी वार्ड के साथ नहीं होगा भेदभाव

कांग्रेस के महापौर उम्मीदवार नसीम कुरैशी कहते हैं-शहर को ऐसा स्मार्ट सिटी बनाऊंगा कि जो भी शहर में आए तो बस शहर को देखता रह जाए। शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए कूड़ा निस्तारण व सफाई पर जोर दिया जाएगा। नई सोच व नए विजन के साथ लोंगो के सुधाव पर काम करेंगे। औद्योगिक क्षेत्र ,सरकारी स्कूलों की बदहाली दूर करके बेहतर मूलभूत सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। शहर के किसी भी वार्ड के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा।

Sushil Kumar

Sushil Kumar

Next Story