×

Mirzapur News: सपा उम्मीदवार ने निवर्तमान नपा अध्यक्ष पर बोला हमला, लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

Mirzapur News: मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि सांसद, विधायक से लेकर एमएलसी और नगर पालिका अध्यक्ष भाजपा के रहे हैं। लेकिन विकास के नाम पर केवल लूटपाट की गई है। जनता खुद को ठगा महसूस कर रही है। जनता को मूलभूत सुविधाएं तक नसीब नहीं हो सकीं।

Brijendra Dubey
Published on: 4 May 2023 6:59 PM GMT

Mirzapur News: नगर पालिका परिषद में सपा के प्रत्याशी बनाए गए सतीश मिश्र ने भाजपा पर तमाम आरोप लगाए हैं। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि सांसद, विधायक से लेकर एमएलसी और नगर पालिका अध्यक्ष भाजपा के रहे हैं। लेकिन विकास के नाम पर केवल लूटपाट की गई है। जनता खुद को ठगा महसूस कर रही है। जनता को मूलभूत सुविधाएं तक नसीब नहीं हो सकीं।

नगर पालिका में नहीं कराए गए विकास कार्य

मिर्जापुर नगर पालिका परिषद के चुनाव में सपा प्रत्याशी सतीश मिश्र ने कहा कि जनता ने सांसद, विधायक, एमएलसी और परिषद के अध्यक्ष पद इन्हें सौंप दिया। लेकिन मिर्जापुर में नगर पालिका में विकास कार्य नहीं किए गए। विकास के नाम पर केवल पालिका को लूटा गया। टूटी सड़कें, सड़कों में गड्ढे, अंधेरी गलियां, पेयजल के लिए लोग परेशान हैं। चारों तरफ फैली गंदगी की वजह से डेंगू बुखार फैल रहा है, जिससे कई लोगों को असमय मौत के मुंह में जाना पड़ा। कई परिवारों के पिता, भाई और बेटे को डेंगू ने छीन लिया। भयानक रूप से फैली इस जानलेवा बीमारी की चपेट में पूरा नगर आया लेकिन नगर पालिका अध्यक्ष चैन की नींद सोते रहे।

उन्होंने कहा कि गृहकर और जलकर के बोझ से जनता कराह रही है। आम लोगों के लिए बढ़ा हुआ हाउस टैक्स देना मुश्किल हो रहा है। आम लोगों की इस शहर में इतनी आमदनी ही नहीं है, जितना उनपर टैक्स लाद दिया गया है। सतीश मिश्र ने कहा कि निवर्तमान पालिका अध्यक्ष को लेकर नगरवासियों में रोष व्याप्त है। इसीलिए उनको प्रचार-प्रसार से पार्टी ने हटाकर दूर भेज दिया है। आम जनता से लेकर व्यापारी और नौकरी पेशा छोटे-छोटे रोजगार करने वाले पटरी दुकानदार सभी सरकार से त्रस्त हैं। इस बार जनता ने अपना मन बना लिया है कि वह बदलाव लाते हुए एक अच्छे व्यक्ति और प्रतिनिधि को इस चुनाव में अपना वोट देकर जीत दिलाएगी।

Brijendra Dubey

Brijendra Dubey

Next Story