TRENDING TAGS :
झारखंड में चार सीटों के लिए तीन बजे तक 54.78 प्रतिशत मतदान
लोकसभा चुनाव में सोमवार को झारखंड में दूसरे चरण और देश में पांचवें चरण के तहत राजधानी रांची, खूंटी, कोडरमा और हजारीबाग समेत कुल चार संसदीय सीटों के लिए दोपहर तीन बजे तक पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से 54.78 प्रतिशत मतदान होने की जानकारी मिली है।
इस दौर में राज्य में कुल 61 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं और उनके भाग्य का फैसला 65,87,028 मतदाता कर सकेंगे।
राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, बाबूलाल मरांडी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय और केन्द्रीय मंत्री जयंत सिन्हा के भाग्य का फैसला आज ईवीएम मशीनों में बंद हो जायेगा।
यह भी पढ़ें.....सपा ने दिल्ली में आप और बसपा को दिया समर्थन, 12 मई को है चुनाव
झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल खियांग्ते ने बताया कि 05 कोडरमा, 8- रांची, 11-खूंटी (अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित) और 14-हजारीबाग लोकसभा सीट के लिए आज सुबह सात बजे मतदान प्रारंभ हुआ और दोपहर तीन बजे तक कुल 54.78 प्रतिशत मतदान हो चुका है।
उन्होंने बताया कि रांची में 3 बजे तक 50.83 प्रतिशत, खूंटी में 57.77, कोडरमा में 57.83 और हजारीबाग में 53.85 प्रतिशत मतदान हो चुका है।
यह भी पढ़ें.....सुभासपा के प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने योगी कैबिनेट से दिया इस्तीफा
खियांग्ते ने बताया कि झारखंड में दूसरे चरण में छह मई को जिन चार सीटों के लिए मतदान हो रहा है उनके लिए कुल 8834 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
आज के मतदान में अब तक कहीं से भी किसी भी प्रकार की हिंसा या अशांति की कोई खबर नहीं है।
(भाषा)
रांची: लोकसभा चुनाव में सोमवार को झारखंड में दूसरे चरण और देश में पांचवें चरण के तहत राजधानी रांची, खूंटी, कोडरमा और हजारीबाग समेत कुल चार संसदीय सीटों के लिए दोपहर तीन बजे तक पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से 54.78 प्रतिशत मतदान होने की जानकारी मिली है।