×

CBSE 12th RESULT: लखनऊ में अदीबा ने किया टॉप, पाए 97.8% मार्क्स

By
Published on: 21 May 2016 9:28 AM GMT
CBSE 12th RESULT: लखनऊ में अदीबा ने किया टॉप, पाए 97.8% मार्क्स
X

लखनऊ: सीबीएसई 12वीं का रि‍जल्‍ट शनिवार को जारी हो गया। सभी क्षेत्र के रि‍जल्‍ट एक साथ घोषि‍त किए गए हैं। हर बार की तरह इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी। लखनऊ में आरएलबी विकासनगर ब्रांच में पढ़ने वाली अदीबा वहाब ने टॉप किया। अदीबा को 97.8% मार्क्स मिले हैं।

ये भी पढ़े... CBSE में दिल्ली की सुकृति ने किया टॉप, हासिल किए 99.4% अंक

-ओवर ऑल रिजल्ट 83 फीसदी रहा।

-इनमें से 88.58% लड़कियां और 78.85% लड़के हैं।

-इस परीक्षा में कुल 10 लाख 67 हजार 900 स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया था।

-इस साल 12वीं कक्षा की परीक्षा 1 मार्च से 24 अप्रैल तक हुई थी।

-इसमें से 6 लाख 21 हजार 259 लड़के थे, जबकि 4 लाख 46 हजार 641 लड़कियां थीं।

क्या है लखनऊ की स्‍थि‍ति‍

-सीबीएससी 12वीं के रिजल्ट का इंतजार लखनऊ में भी है।

-इसके कोऑर्डिनेटर जावेद आलम ने बताया कि लखनऊ में कुल 12,407 स्‍टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी।

-जावेद ने बताया कि जिले में 126 सीबीएससी बोर्ड के स्कूल हैं।

-इस बार भी मेरिट हाई जा सकती है।

-रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स के लिए पोस्ट-रिजल्ट काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू की जाएगी। काउंसलिंग 4 जून तक चलेगी।

Next Story