×

देश बीजेपी के खोखले नारों से परेशान हो चुका है : आजम

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री आजम खां ने भरोसे का मापदंड नीचे आया है। इसलिए भाजपा छोड़कर लोग जा रहे हैं। खोखले नारों से देश परेशान हो चुका है।

Dhananjay Singh
Published on: 27 March 2019 1:18 PM GMT
देश बीजेपी के खोखले नारों से परेशान हो चुका है : आजम
X

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री आजम खां ने भरोसे का मापदंड नीचे आया है। इसलिए भाजपा छोड़कर लोग जा रहे हैं। खोखले नारों से देश परेशान हो चुका है।

आजम खां ने बुधवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में कहा कि उन्हें भाजपा सरकार परेशान कर रही है। भारतवर्ष में ही नहीं बल्कि एशिया में सबसे अच्छा मेडिकल कालेज हमारा है। इसके बावजूद हमारे विश्वविद्यालय की दीवार तोड़ी गयी। यही नहीं हमारे मेडिकल कालेज में पानी का कनेक्शन काटा गया।

यह भी देखें:-PM नरेंद्र मोदी का राष्ट्र के नाम संदेशः माकपा -TMC ने चुनाव आयोग में की शिकायत

आजम खां ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को आज बादशाह कहलाने का हक नहीं हैं। वह शहंशाह कहे जा सकते हैं। क्योंकि शहंशाह की जुबान से जो निकला वही होता है लेकिन वह इंसाफ नहीं होता है।

उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पाकिस्तान से एयर स्ट्राइक का सबूत मांगा है। भारतीय सेना द्वारा किये गये एयर स्ट्राइक में करीब 450 लोग मारे गये हैं। लेकिन हम इसका सबूत भारत से नहीं पाकिस्तान सरकार से मांगते हैं। पाकिस्तान ने जनाजा नमाज नहीं कराया है। जबकि इस्लाम में व्यक्ति के मरने के बाद मोक्ष के लिए जनाजा नमाज कराना जरूरी होता है।

आजम खां ने कहा कि पुलवामा में भारत के 45 जवान शहीद हुए। इसके बावजूद प्रधानमंत्री मोदी ने जवाब देने में देरी की। अगर मैं प्रधानमंत्री होता तो पाकिस्तान पर हमला करने में 45 सेकेण्ड भी नहीं लगाता।

Dhananjay Singh

Dhananjay Singh

Next Story