×

भाजपा से जनता नाराज, सूबे में मिलेगी केवल एक सीट: अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि जनता भाजपा से नाराज है। प्रदेश में भाजपा को केवल एक सीट मिलेगी।

Dhananjay Singh
Published on: 27 March 2019 1:44 PM GMT
भाजपा से जनता नाराज, सूबे में मिलेगी केवल एक सीट: अखिलेश यादव
X

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि जनता भाजपा से नाराज है। प्रदेश में भाजपा को केवल एक सीट मिलेगी।

सपा कार्यालय में अखिलेश यादव ने कहा कि गन्ना किसान अपना भुगतान चाहता है लेकिन उसे नहीं दिया जा रहा है, जबकि भाजपा 14 दिन में गन्ना का भुगतान करने के लिए कह रही थी। किसानों को केवल सपने दिखाए गये। किसान आज खुशहाल नहीं है। प्रदेश की कानून व्यवस्था भी चौपट है। आए दिन महिलाओं के प्रति अपराध बढ़ते जा रहे हैं। हमें विश्वास है जनता गठबंधन को ही वोट देगी।

यह भी देखें:-वसीम रिजवी ने प्रियंका गांधी पर दिया विवादित बयान जाने क्या कहा

अखिलेश ने कहा कि आजम खां को भाजपा सरकार परेशान कर रही है। आजम खां की राइफल, पिस्टल और बंदूक के लाइसेंस निलंबित किये जाने पर अखिलेश ने कहा कि आजम खां के शस्त्रों का लाइसेंस रद्द हुआ है तो मुख्यमंत्री का भी लाइसेंस रद्द होना चाहिए। आज देश नाजुक दौर से गुजर रहा है। देश और प्रदेश में भाजपा और आरएसएस नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं।

चुनाव के समय देश में अशान्ति का वातावरण बनाकर पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों, गरीब, मजदूर और किसानों पर अत्याचार किये जा रहे हैं। भाजपा जाति धर्म के नाम पर लोगों को बहकाकर अपनी नाकामी छिपाने का काम कर रही है।

Dhananjay Singh

Dhananjay Singh

Next Story