×

अमरनाथ यात्रा मार्ग : भूस्खलन से मरने वालों की संख्या 5

Anoop Ojha
Published on: 4 July 2018 3:34 AM GMT
अमरनाथ यात्रा मार्ग : भूस्खलन से मरने वालों की संख्या 5
X

श्रीनगर : जम्मू एवं कश्मीर में अमरनाथ गुफा मंदिर के लिए जाने वाले मार्ग पर भूस्खलन से होने वाली मौत की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। बारिश के कारण ब्रारिमार्ग-रेलपतग्री इलाके में मंगलवार शाम को भूस्खलन हुआ था।मंगलवार को दो शवों को बरामद किया गया जबकि अन्य तीन बुधवार को बरामद हुए।

यह भी पढ़ें.....अमरनाथ यात्रा : पहलगाम -बालटाल शिविरों से 3,499 तीर्थयात्रियों का जत्था रवाना

पुलिस ने कहा, "मृतकों की पहचान की जा रही है।"खराब मौसम ने वार्षिक तीर्थयात्रा को प्रभावित किया है।

मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार को गुफा मंदिर की ओर जाने वाले पहलगाम और बालटाल दोनों मार्गो पर बारिश की संभावना जताई है।

--आईएएनएस

Anoop Ojha

Anoop Ojha

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story