×

महाराष्ट्र की रैली में अमित शाह ने नेहरू से लेकर राहुल तक को लपेट लिया

महाराष्ट्र के जालना में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा, 55 साल से देश का पिछड़ा वर्ग कांग्रेस सरकार से आयोग को संवैधानिक दर्जा देने के लिए मांग करता था, लेकिन नहीं मिला।

Rishi
Published on: 18 April 2019 1:03 PM GMT
महाराष्ट्र की रैली में अमित शाह ने नेहरू से लेकर राहुल तक को लपेट लिया
X

मुंबई : महाराष्ट्र के जालना में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा, 55 साल से देश का पिछड़ा वर्ग कांग्रेस सरकार से आयोग को संवैधानिक दर्जा देने के लिए मांग करता था, लेकिन नहीं मिला। पिछड़ा वर्ग आयोग को मान्यता देने का काम भाजपा सरकार ने किया।

और क्या बोले अमित शाह

हम पाई-पाई और पल-पल का हिसाब रखते हैं। कांग्रेस की सरकार ने 13वें वित्त आयोग में करीब 1 लाख 15 हजार करोड़ रुपये महाराष्ट्र के लिए दिये थे। मोदी सरकार ने महाराष्ट्र के विकास के लिए करीब 4 लाख 38 हजार करोड़ रुपये दिये हैं: अमित शाह

ये भी पढ़ें… बुलंदशहर: इस आरोप में BJP प्रत्याशी भोला सिंह को नजरबंद करने का आदेश जारी

नरेन्द्र मोदी सरकार ने 50 करोड़ गरीबों के लिए 5 लाख रुपये तक के इलाज का पूरा खर्चा देने का काम किया है। पहले गरीब इलाज के अभाव में दम तोड़ देता था, आज उसे गंभीर बीमारियों का इलाज भी मुफ्त मिल रहा है: अमित शाह

जवाहर लाल नेहरू ने कहा था कि मैं गरीबी हटाऊंगा, इंदिरा जी और राजीव गांधी ने गरीबी हटाओ का नारा दिया, सोनिया-मनमोहन ने गरीबी हटाओ का नारा दिया राहुल बाबा अब आप कह रहे हो गरीबी को हटाएंगे 55 साल तक कांग्रेस पार्टी ने शासन किया, गरीबों के लिए कुछ नहीं किया: अमित शाह

ये भी पढ़ें… प्रतिबंध के बीच वाराणसी पहुंचे सीएम योगी, संकट मोचन मंदिर में टेका मत्था

राहुल बाबा कह रहे हैं कि हम गरीबी को हटाएंगे। इनकी पांच पीढ़ियां हो गई जिन्होंने गरीबी हटाओ का नारा दिया। 55 साल तक इनकी पीढ़ियों ने राज किया लेकिन गरीबों के कल्याण के लिए कुछ नहीं किया: अमित शाह

श्रद्धेय अटल जी ने जालना के लिए कहा था कि जालना सोने का पालना है। जालना मुंबई की महत्वपूर्ण उद्योग नगरी, मराठवाड़ा का आर्थिक केंद्र है: अमित शाह

ये भी देखें:गठबंधन प्रत्याशी के वोट मांगते हुए फोटो वायरल करना सरकारी कर्मचारी को पड़ा भारी



Rishi

Rishi

आशीष शर्मा ऋषि वेब और न्यूज चैनल के मंझे हुए पत्रकार हैं। आशीष को 13 साल का अनुभव है। ऋषि ने टोटल टीवी से अपनी पत्रकारीय पारी की शुरुआत की। इसके बाद वे साधना टीवी, टीवी 100 जैसे टीवी संस्थानों में रहे। इसके बाद वे न्यूज़ पोर्टल पर्दाफाश, द न्यूज़ में स्टेट हेड के पद पर कार्यरत थे। निर्मल बाबा, राधे मां और गोपाल कांडा पर की गई इनकी स्टोरीज ने काफी चर्चा बटोरी। यूपी में बसपा सरकार के दौरान हुए पैकफेड, ओटी घोटाला को ब्रेक कर चुके हैं। अफ़्रीकी खूनी हीरों से जुडी बड़ी खबर भी आम आदमी के सामने लाए हैं। यूपी की जेलों में चलने वाले माफिया गिरोहों पर की गयी उनकी ख़बर को काफी सराहा गया। कापी एडिटिंग और रिपोर्टिंग में दक्ष ऋषि अपनी विशेष शैली के लिए जाने जाते हैं।

Next Story