×

ये एक्ट्रेस एक्टिंग के जुनून में बनी रेसलर, मॉडल-प्रोड्यूसर भी रही HIT

Admin
Published on: 30 April 2016 6:42 AM GMT
ये एक्ट्रेस एक्टिंग के जुनून में बनी रेसलर, मॉडल-प्रोड्यूसर भी रही HIT
X

मुंबई: बॉलीवुड की बबली गर्ल हॉट एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अपने अभिनय और फिल्मों से अपनी अलग पहचान बनाई है। फिल्म रब ने बना दी जोड़ी और बैंड बाजा बारात में उनके किरदार को बहुत सराहा गया था। इस फिल्म के लिए इन्हें फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था। अपनी पहली फिल्म में सलवार पहने अनुष्का ने बदमाश कंपनी में बिकनी भी पहना था।

FHH

इसके बाद लेडीज वर्सेस रिकी बहल में अनुष्‍का गोवा की चालबाज बिकिनी गर्लके रूप में भी नजर आईं थी, बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का जन्म 1 मई 1988 को हुआ था। उनके पिता उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं, जबकि उनकी मां उत्तराखंड के गढ़वाल जिले से हैं । अनुष्का के पिता कर्नल अजय कुमार शर्मा एक आर्मी ऑफिसर हैं जबकि इनके बड़े भाई राज्य स्तर के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी और वर्तमान में मर्चेंट नेवी में कार्यरत है।

BHBHBHGJ

उन्होंने अपने कॅरियर की शुरुआत लैक्मे फैशन वीक में रैंप वॉक कर की। इसके बाद अनुष्का ने कई ऐड फिल्मों में काम किया। पहली ही फिल्म में बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के साथ काम कर उन्होंने नए कलाकरों के लिए उम्मीदों के दरवाजे खोल दिए। इस फिल्म में दिए कुछ बोल्ड सीन की भी बहुत चर्चा हुई थी। शुरूआती दिनों में माॅडलिंग से अपने करियर की शुरूआत करने वालीं अनुष्का को उसी दौरान यशराज बैनर की तरफ से एक साथ तीन फिल्मों के ऑफर मिले थे। यहीं उनके करियर का टर्निंग प्वाइंट रहा है। छोटे से करियर में ही उन्हें कई अवार्ड भी मिला है।

BVVVVVV

मॉडलिंग से प्रोड्यूसर तक का सफर

अनुष्का की शुरूआती पढ़ाई आर्मी स्कूल से हुई और इसके बाद उन्होंने माउंट कैरमल काॅलेज से कला में स्नातक की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने माॅडलिंग की तरफ अपना रूख किया और फिर वे मुंबई चली आईं। अनुष्का एक मीडिल क्लास आर्मी फैमिली में पली बढ़ीं है। आर्मी स्कूल पढ़ने के बाद अनुष्का शर्मा ने बंगलुरू स्थित माउंट कार्मेल कॉलेज से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की।

FDB

यशराज ग्रुप ने किया फिल्मों में लॉन्च

2008 में बॉलीवुड के बड़े बैनर यशराज ग्रुप ने उन्हें शाहरुख खान के साथ फिल्म रब ने बना दी जोड़ी में मौका दिया। रब ने बना दी जोड़ी की सफलता ने अनुष्का की जिंदगी के सितारे ऐसी बुलंदी पर पहुंचा दिए कि उन्हें यशराज बैनर की तीन फि‍ल्मों में एकसाथ काम करने का मौका मिला। रब ने बना दी जोड़ी, बैंड बाजा बारात, और बदमाश कंपनी।

ANU

बड़े सितारों के संग साज

अनुष्का करियर के शुरूआत में ही फिल्म रब ने बना दी जोड़ी में शाहरुख खान, बदमाश कंपनी में शाहिद कपूर, बैंड बाजा बारात में रनवीर सिंह, पटियाला हाउस में अक्षय कुमार, जब तक है जान में शाहरुख खान, मटरू की बिजली का मंडोला' में पंकज कपूर, इमरान खान और पीके में आमिर खान के साथ लीड रोल में नजर आईं।

BFVVFH

प्रोड्यूसर भी रही सफल

अनुष्का की ज्यादातर फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अच्छा रहा है। इस लिए फिल्मों के लिए वे निर्माता निर्देशक की पहली पसंद है। वे एक्टिंग के साथ फिल्म का निर्माण कर प्रोड्यूसर भी बन गई है। अभी हाल ही में आई फिल्म एनएच 10 को प्रोड्यूस कर नई पारी शुरू की है। इसमें भी वे सफल रही है। उनकी ये भी भी सफल रही है। पिछले साल धूम मचाने के बाद इस साल भी अनुष्का सलमान के साथ फिल्म सुल्तान में नजर आने वाली है। इस फिल्म का दर्शकों को इंतजार है।

hjhj

सुल्तान के लेकर ऐक्साइटेड

सलमान खान की फिल्म सुल्तान ईद पर रिलीज होनी है। सलमान और अनुष्का शर्मा दोनों सितारे इन दिनों फिल्म की तैयारियों में जुटे हुए हैं। बता दें कि दोनों कलाकार इस फिल्म में रेसलर की भूमिका निभा रहे हैं। अभी हाल ही में इस फिल्म का एक और पोस्टर जारी किया गया, जिसमें अनुष्‍का शर्मा का दमदार लुक में नजर आ रहा है। अनुष्का के किरदार 'आरफा' का पहला लुक सामने आया है। अनुष्का ने सोशल मीडिया पर सुल्तान का नया पोस्टर शेयर किया है। इसमें वे एक पहलवान को अपने दांव से चित्त करती दिख रही है।

GFN

विराट कोहली- अनुष्का का प्यार

क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का रिलेशनशिप सबसे ज्यादा चर्चा रहती है। चाहे उनका प्यार हो या तकरार हो । उनके फैंस भी दोनों की सफलता -असफलता का श्रेय एक-दूसरे पर मढ़ते है। अभी कुछ दिनों से दोनों के बीच ब्रेकअप की खबरों ने भी खूब सुर्खियां बटोरी। इन ब्रेकअप की खबरों के बीच विराट कोहली को कुछ दिनों पहले ही अपनी गर्लफ्रेंड और बॉलीवुड की एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ मुंबई के एक रेस्टोरेंट से डिनर के बाद बाहर निकलते भी देखा गया था। ये दोनों ऐसे वक़्त में एक साथ देखे गए हैं जब ये अफवाहें थीं कि उनका ब्रेकअप हो चला है। हालांकि, दोनों ने ब्रेकअप के मुद्दे पर सार्वजिनक तौर पर कुछ भी बोलने से खुद को दूर रखा था।

Admin

Admin

Next Story