×

शाहरुख के बंगले में घुसा भूत, डर से उनका बुरा हाल, जानिए और क्या हुआ?

suman
Published on: 22 March 2017 9:12 AM GMT
शाहरुख के बंगले में घुसा भूत, डर से उनका बुरा हाल, जानिए और क्या हुआ?
X

मुंबई: अनुष्का शर्मा अपनी फिल्म फिल्लौरी के प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोडना चाहती है। इसके लिए उन्होंने शाहरुख खान की भी मदद ली है। इस दौरान अनुष्का ने शाहरुख के घर मन्नत में उन्हें डराया भी।

आगे...

अनुष्का फिल्म फिल्लौरी में शशि नाम की एक दयालु भूत के रोल में है और फिल्म के प्रमोशन के लिए उन्होंने मन्नत में उनके घर पर एक प्रमोशनल वीडियो बनाया। वीडियो में शाहरुख खान कहते हैं, कि वे यह वीडियो इसलिए बना रहे हैं कि यहां लोग अंधविश्वासी बन गए हैं, चारों ओर लोग अलौकिक चीजों से घिरे हुए हैं। वास्तव में ऐसा कुछ भी नहीं है। वह ऐसा मानते हैं, क्योंकि वह डरते हैं और फिर अनुष्का शशि के रूप में यह कहते हुए खुद का परिचय कराती हैं कि वह किंग खान की बड़ी प्रशंसक हैं।

आगे...

शाहरुख खान ने फैन्स से इस फिल्म को देखने के लिए गुजारिश की है।। यह फिल्म इस शुक्रवार, 24 मार्च को रिलीज होने वाली है. फिल्म के निर्देशक अंशाई लाल हैं। इसमें दिलजीत दोसांझ, सूरज शर्मा और हरीन पीरजादा लीड रोल में हैं। निर्देशक इम्तियाज अली की फिल्म ‘द रिंग’ से शाहरुख खान और अनुष्का एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं।

suman

suman

Next Story