×

नेशनल हॉकी खिलाड़ी से घर में घुसकर छेड़छाड़, तीन गिरफ्तार

shalini
Published on: 29 Jun 2018 5:13 AM GMT
नेशनल हॉकी खिलाड़ी से घर में घुसकर छेड़छाड़, तीन गिरफ्तार
X

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर के थाना मेडिकल क्षेत्र में नेशनल हॉकी खिलाड़ी और उसकी बहन से कथित रुप से घर में घुसकर छेड़छाड़ की गई। पुलिस ने तीन आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक युवक अभी फरार है जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

दर्ज तहरीर के आधार पर थाना मेडिकल प्रभारी सतीश कुमार ने आज बताया कि मेडिकल थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला नेशनल हॉकी खिलाड़ी और उनकी बहन को उनकी कॉलोनी के ही चार युवक काफी दिनों से परेशान कर रहे हैं। कल रात चारों आरोपी गलत नीयत से घर में घुस गए और छेड़छाड़ करने लगे। शोर मचाने पर कॉलोनी के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी युवक भुगत लेने की धमकी देते हुए फरार हो गए़।

थाना प्रभारी के अनुसार घटना के संबंध में आरोपी युवकों में से अश्वनी,राहुल और रुपेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया है।चीथा युवक कुणाल अभी फरार है जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं। उधर,महिला हॉकी खिलाड़ी यह भी आरोप है कि पिछले 20 दिनों से वह आरोपियों के खौफ से घर में कैद है। क्योंकि जब भी वह बाहर निकलती हैं आरोपी उनके साथ छेड़छाड़ करने लगते हैं।

shalini

shalini

Next Story