बरेली : दरोगा ने सांसद का पकड़ा का हाथ तो उलझ गए माननीय

नामांकन के आखिरी दिन प्रशासन की लाख सख्ती के बाद भी विवाद हो गया। दरसल इस बार विवाद की वजह बने आंवला सांसद। जानकारी के मुताबिक आंवला सांसद आज कलेक्ट्रेट किसी जानकारी को लेने के लिए पहुंचे थे। जैसे ही वह अंदर जा रहे थे तभी एक दरोगा ने उनका हाथ पकड़कर रोक लिया।

Anoop Ojha
Published on: 4 April 2019 2:43 PM GMT
बरेली : दरोगा ने सांसद का पकड़ा का हाथ तो उलझ गए माननीय
X

बरेली: नामांकन के आखिरी दिन प्रशासन की लाख सख्ती के बाद भी विवाद हो गया। दरसल इस बार विवाद की वजह बने आंवला सांसद। जानकारी के मुताबिक आंवला सांसद आज कलेक्ट्रेट किसी जानकारी को लेने के लिए पहुंचे थे। जैसे ही वह अंदर जा रहे थे तभी एक दरोगा ने उनका हाथ पकड़कर रोक लिया।

यह भी पढ़ें.....तो क्या वायनाड से चुनाव जीतने के बाद राहुल छोड़ देंगे अमेठी, प्रियंका ने दिया संकेत!

इस बात से तिलमिलाए सांसद ने दरोगा को खरी खरी सुना डाली।मामला दोनों तरफ से बढ़ता देख दोनों पक्षों के लोग एक दूसरे के समर्थन में बोलने लगे। मिली जानकारी के अनुसार बरेली में तैनात दरोगा जल्दी में किसी अन्य जिले से ट्रांसफर हो गया बरेली पहुंचे है जिसके चलते दरोगा सांसद को पहचान नहीं सका और यह गलती हो गई।

फिलहाल दरोगा ने सांसद से अलग जाकर बात की तो कही जाकर मामला शांत हो गया।

यह भी पढ़ें.....लालकृष्ण आडवाणी ने लिखा ब्लाॅग, कहा- मेरे लिए पार्टी से पहले देश, अंत में मैं

आपको बता दे की बरेली में तृतीय चरण में चुनाव है। 23 अप्रैल को बरेली में मतदान होना है। वहीं बरेली के आवंला लोकसभा सीट से धर्मेंद्र कश्यप भाजपा के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ रहे है।

Anoop Ojha

Anoop Ojha

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story