×

नाभि देखकर खुद जानिए महिलाओं के स्वभाव और उनमें छिपे राज

Newstrack
Published on: 29 Jun 2016 5:44 AM GMT
नाभि देखकर खुद जानिए महिलाओं के स्वभाव और उनमें छिपे राज
X

लखनऊ: कहते हैं कि औरत सौंदर्य की प्रतिमूर्ति होती है। औरत का प्रत्येक अंग जहां उसकी सुंदरता पर चार चांद लगाता है, वहीं संयोग से कुछ ही महिलाएं ऐसी होती होंगी जो अपने रुप पर नाज न करती हों। अमूमन सभी औरतें चाहे वह कुंवारी हो या विवाहित, अपने रुप पर नाज करती है। औरतों के अंग और शारीरिक बनावट की बात करें तो हम आपको बताना चाहते हैं कि महिलाओं की नाभि उनके भविष्य और स्वभाव के बारे में बहुत कुछ कहती हैं, लेकिन इसका मतलब ये कतई न निकाला जाए कि आप महिला की नाभि पर ही अपना पूरा ध्यान केंद्रित कर दें।

naval

नाभि के माध्यम से ही गर्भ में पल रहे बच्चे को उसकी मां द्वारा सेवन किए जाने वाले पदार्थ बच्चे के पेट तक पहुंचते हैं। ये एक नली होती है, जिसे जन्म के समय महिला चिकित्सक द्वारा काट दिया जाता है। जैसे-जैसे बच्चा बड़ा होता है, वैसे-वैसे नाभि सिकुड़ने लगती और अपने प्राकृतिक आकार में पहुंच जाती है। महिलाओं की नाभि उनके जीवन के बारे में काफी कुछ बयां करती है। आईए जानते हैं किस प्रकार की नाभि वाली महिला का कैसा होता है भविष्य और कैसा होता है उसका स्वभाव....

*यदि किसी महिला की नाभि खड़ी और वक्रीय है तो वो बहुत बोल्ड होती हैं, वो अपने काम के प्रति काफी रुचि रखती हैं। जीवन में परफेक्शन पसंद करती हैं।

*यदि किसी महिला की नाभि गोल है तो वो महिला जमीन से जुड़ी होती हैं। ऐसी महिला दयालु और ईमानदार होती हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहता है और बहुत तेज सोचती हैं।

naval1

*यदि किसी महिला की नाभि केंद्र से थोड़ी हटी हुई है, तो इस प्रकार की महिला बातूनी होती है। खेल के क्षेत्र में बहुत ऊंचाई तक पहुंचती है। ही काफी रोमांटिक मूड की होती हैं।

*यदि किसी महिला की नाभि क्षैतिज होती है तो उस महिला को समझना हर किसी के बस की बात नहीं। बहुत जल्दी दूसरों की बात का गलत मतलब निकालती हैं।

दूसरों की कमियां खोजने में माहिर होती हैं।

*यदि किसी महिला की नाभि अंदर की ओर कॉनकेव आकार की है तो ऐसी महिला बहुत प्यारी होती हैं। भावुक और सामने वाले का ख्याल रखती है,ऐसी महिला को बीमारियां जल्दी लग जाती हैं।

naval12

*यदि किसी महिला की नाभि बाहर निकली हुई है, तो वह बहुत भाग्यशाली होती हैं। सकारात्मक सोच रखती हैं और हर मामले में बहुत जल्दी उत्साहित हो जाती हैं।

*यदि किसी महिला की नाभि नाजुक नहीं है, तो ऐसी महिलाओं को मनाना बहुत कठिन होता है। ये जितनी इमोशनल होती हैं उतनी ही ज्यादा कठोर होती हैं।

*नाभि के बीच का प्वाइंट बहुत बाहर है तो उस महिला के बच्चे तो होते हैं, लेकिन बच्चे ज्यादा समय तक जीवित नहीं रहते। ऐसी महिलाएं मां बनने से वंचित रह जाती हैं।

naval4

*नाभि के बीच का प्वाइंट बहुत अंदर की ओर है तो उन महिलाओं के दो या तीन बच्चे होते हैं। ये बहुत आसानी से गर्भवती हो जाती हैं।

*नाभि बहुत अंदर है तो ऐसी महिलाएं अधिक बच्चे पैदा करती हैं।

*यदि महिला की नाभि नाजुक है, तो वह महिला हंसना पसंद करती हैं। ऐसी महिलाएं आपको मुस्कुराने पर तुरंत मजबूर कर सकती हैं।

Newstrack

Newstrack

Next Story