×

आज भोपाल में बजेगा चिमटा, दिग्विजय के लिए होगा साधुओं का रोड शो

लोकसभा चुनाव 2019 में भोपाल की सीट पर भगवा जंग तेज हो गयी है। साध्वी प्रज्ञा और दिग्गविजय सिंह में मुकाबले में भगवा कांटछांट के तीर दोनों तरफ से चल र​हे हैं। भोपाल लोकसभा क्षेत्र का चुनावी अखाड़ा पूरी तरह से भगवामय हो गया है।

Anoop Ojha
Published on: 8 May 2019 5:02 AM GMT
आज भोपाल में बजेगा चिमटा, दिग्विजय के लिए होगा साधुओं का रोड शो
X
चंबल-ग्वालियर की तीन सीटों पर कड़ा मुकाबला

भोपाल: लोकसभा चुनाव 2019 में भोपाल की सीट पर भगवा जंग तेज हो गयी है। साध्वी प्रज्ञा और दिग्गविजय सिंह में मुकाबले में भगवा कांटछांट के तीर दोनों तरफ से चल र​हे हैं। भोपाल लोकसभा क्षेत्र का चुनावी अखाड़ा पूरी तरह से भगवामय हो गया है।

यह भी पढ़ें.....प्रियंका गांधी बढ़ायेंगी दिल्ली का राजनीतिक तापमान, आज करेंगी रोड शो

हिंदुत्व और कथित हिंदू टेरर जैसे मुद्दों पर छिड़े चुनावी घमासान के बीच कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने नया दांव खेला है। भोपाल में कंप्यूटर बाबा की अगुआई में दिग्विजय के समर्थन के लिए साधुओं ने धूनी रमाई है। वहीं बीजेपी कैंडिडेट साध्वी प्रज्ञा ने इसको लेकर पलटवार किया है। भोपाल में पूजास्थल पर एक बोर्ड भी लगा हुआ है। इस बोर्ड पर लिखा है- दिग्विजय सिंह की जीत के लिए हजारों संतों का हठयोग। ऐसे में भोपाल के चुनाव में अब पूरी तरह हिंदुत्व का असर दिख रहा है। भोपाल के चुनाव को सभाओं और रैलियों में धर्मयुद्ध की तरह प्रचारित किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें.....लोकसभा चुनाव 2109ः आज दिल्ली में गरजेंगे पीएम, मोदी की महारैली आज

छठे चरण में मध्य प्रदेश की चुनावी लड़ाई काफी दिलचस्प हो गई है। भोपाल से कांग्रेस के प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के रोड शो में आज साधु-संतों का जमावड़ा भी देखने को मिलेगा। तो दूसरी तरफ आज मध्य प्रदेश में राहुल गांधी भिंड, मुरैना और ग्वालियर में होगी जनसभा को संबोधित करेंगे।दिग्विजय सिंह के समर्थन में निकाली जा रहे इस रोड शो की कमान भी कम्प्यूटर बाबा ही संभालेंगे। इस दौरान 13 अखाड़ों के साधु-संत इस रोड शो का हिस्सा बनेंगे।

Anoop Ojha

Anoop Ojha

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story