×

भाजपा-कांग्रेस से समान दूरी बनाए रखने की नीति छोड़ेगा बीजद : पात्रो

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए 23 मई को होने वाली मतगणना से पहले ओडिशा में सत्तारूढ़ बीजद ने शुक्रवार को कहा कि अब वह भाजपा और कांग्रेस के साथ समान-दूरी बनाए रखने की अपनी नीति छोड़ रही है।

Anoop Ojha
Published on: 17 May 2019 1:37 PM GMT
भाजपा-कांग्रेस से समान दूरी बनाए रखने की नीति छोड़ेगा बीजद : पात्रो
X

भुवनेश्वर: लोकसभा चुनाव 2019 के लिए 23 मई को होने वाली मतगणना से पहले ओडिशा में सत्तारूढ़ बीजद ने शुक्रवार को कहा कि अब वह भाजपा और कांग्रेस के साथ समान-दूरी बनाए रखने की अपनी नीति छोड़ रही है।

बीजद के उपाध्यक्ष और मंत्री एस. एन. पात्रो ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम अब समान दूरी (भाजपा और कांग्रेस के साथ) बनाए रखने की नीति नहीं अपनाएंगे। बीजद ओडिशा का साथ देने वाले किसी भी मोर्चे का समर्थन करेगा।’’

यह भी पढ़ें.....एग्जिट पोल के नतीजे से पहले बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 537 अंक उछला

भाजपा के साथ एक दशक तक गठबंधन में रहने के बाद सीटों के बंटवारे को लेकर 2009 आम चुनाव से पहले बीजद ने उसका साथ छोड़ दिया था। ओडिशा में 2000-2009 तक बीजद-भाजपा गठबंधन सरकार थी।

यह भी पढ़ें.....भीम आर्मी प्रमुख ने दलितों के खिलाफ अत्याचार पर गुजरात सरकार को चेताया

भाजपा का साथ छोड़ने के बाद मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भगवा पार्टी को ‘साम्प्रदायिक’ और कांग्रेस को ‘भ्रष्ट’ बताया था।

वर्तमान आम चुनावों के दौरान भी पटनायक ने भाजपा को बार-बार साम्प्रदायिक कहा है।

(भाषा)

Anoop Ojha

Anoop Ojha

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story