×

लोकसभा चुनाव : अखिलेश यादव- भाजपा का संविधान में विश्वास नहीं

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों को कुछ नहीं समझती है। वह समाज में नफ़रत घोलती है। भाजपा की प्रतिबद्धता कहीं और है। भाजपा का संविधान में विश्वास नहीं है। भाजपा के लोग घिसी पिटी बातें करते है, वे बदलाव नहीं ला सकते हैं।

Rishi
Published on: 17 March 2019 3:53 PM GMT
लोकसभा चुनाव : अखिलेश यादव- भाजपा का संविधान में विश्वास नहीं
X

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों को कुछ नहीं समझती है। वह समाज में नफ़रत घोलती है। भाजपा की प्रतिबद्धता कहीं और है। भाजपा का संविधान में विश्वास नहीं है। भाजपा के लोग घिसी पिटी बातें करते है, वे बदलाव नहीं ला सकते हैं। सन् 2014 में जिसे सत्ता सौंपी थी वह चौकीदार ईमानदार नहीं निकला इसलिए सन् 2019 में चौकीदार नहीं, नया प्रधानमंत्री चाहिए। भाजपा लोकतंत्र को मार्केटिंग, ब्रांडिंग से प्रभावित कर रही है। किन्तु जनता अब भाजपा के बहकावे, भुलावे में नहीं आनेवाली है। सन् 2019 के चुनावों में भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा।

ये भी देखें :कांग्रेस प्रत्याशी संजय सिंह ने 60 KM का किया रोड शो, कहा- हमारा एजेंडा BJP का ‘झूठ’ है

यादव आज यहां मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी-बहुजन समाज पार्टी का गठबंधन बहुत मजबूत है। यह गठबंधन समाज और देश में परिवर्तन लाएगा। यह विचारों का गठबंधन है। इस गठबंधन को जनता चाहती है। इसके लिए मैं कोई भी त्याग कर सकता हॅू। हमारा तो दो-तीन दलों का गठबंधन है जबकि भाजपा के साथ तो 30 दल हैं। समाजवादी पार्टी-बहुजन समाज पार्टी-राष्ट्रीय लोक दल गठबंधन गरीबों, किसानों, नौजवानों के जीवन में बदलाव लाएगा। आज देश जिन राजनीतिक स्थितियों से गुजर रहा है उसमें समाजवादी पार्टी-बहुजन समाज पार्टी गठबंधन ही सबसे अच्छा विकल्प है। समाजवादी पार्टी के साथ बहुजन समाज पार्टी के आने से भाजपा का जल्दी चला जाना निश्चित है।

यादव ने कहा कि भाजपा सत्ता के लिए कोई भी झूठ बोल सकती है। ढाई लोगों ने देश को बर्बाद कर दिया है। प्रधानमंत्री जी ने नोटबंदी, गंगा की सफाई, स्मार्टसिटी, जीएसटी समेत तमाम मुद्दों पर झूठ बोला है। जीएसटी से छोटे उद्योगधंधे चैपट हो गए है। बेरोजगारी रूकने का नाम नहीं ले रही है। नोटबंदी के फायदे भाजपा क्यों नहीं बताती? नोटबंदी में कई गरीब लोग बैंक की लाइन में लगे हुए मर गए। एक महिला को लाइन में लगे प्रसव हो गया। उसकी भाजपा ने कोई फिक्र नहीं की।

ये भी देखें :रायबरेली-अमेठी के बदले कांग्रेस ने गठबंधन को दी ये सात सीटें

यादव ने कहा कि हम चाहते हैं कि पूरे देश में जनगणना की घोषणा हो ताकि संख्या के अनुपात में सभी समाजों की भागीदारी तय हो और सभी को हक और सम्मान मिले। 90 प्रतिशत नौजवान रोजगार न मिलने से बेकारी की गिरफ्त में है। अब वह सबको चौकीदार बनने को कहते हैं। सीबीआई से लोगों को डरा धमका रहे हैं। इस मामले में भाजपा कांग्रेस एक है। जो भाजपा है वह कांग्रेस है और जो कांग्रेस है वह भाजपा है।

यादव ने कहा कि भाजपा सरकारों के पास गिनाने के नाम पर एक भी योजना नहीं है। कोई नया काम भाजपा शुरू नहीं कर पाई। भाजपा सरकार उद्घाटन का उद्घाटन और शिलान्यास का शिलान्यास करके दिन काट रही है। किसानों की तकलीफ के बारे में भाजपा ने कभी भी संज्ञान नहीं लिया।

ये भी देखें : लोकसभा चुनाव : इन सीटों पर BJP और कांग्रेस के बीच होगा महामुकाबला

Rishi

Rishi

आशीष शर्मा ऋषि वेब और न्यूज चैनल के मंझे हुए पत्रकार हैं। आशीष को 13 साल का अनुभव है। ऋषि ने टोटल टीवी से अपनी पत्रकारीय पारी की शुरुआत की। इसके बाद वे साधना टीवी, टीवी 100 जैसे टीवी संस्थानों में रहे। इसके बाद वे न्यूज़ पोर्टल पर्दाफाश, द न्यूज़ में स्टेट हेड के पद पर कार्यरत थे। निर्मल बाबा, राधे मां और गोपाल कांडा पर की गई इनकी स्टोरीज ने काफी चर्चा बटोरी। यूपी में बसपा सरकार के दौरान हुए पैकफेड, ओटी घोटाला को ब्रेक कर चुके हैं। अफ़्रीकी खूनी हीरों से जुडी बड़ी खबर भी आम आदमी के सामने लाए हैं। यूपी की जेलों में चलने वाले माफिया गिरोहों पर की गयी उनकी ख़बर को काफी सराहा गया। कापी एडिटिंग और रिपोर्टिंग में दक्ष ऋषि अपनी विशेष शैली के लिए जाने जाते हैं।

Next Story