प्रियंका चतुर्वेदी के संरक्षण में नाकाम रहने को लेकर भाजपा का कांग्रेस पर वार

भाजपा ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बदसलूकी का शिकार हुई एक महिला नेता का पक्ष लेने की बजाय विपक्षी पार्टी द्वारा अपने कार्यकर्ताओं का पक्ष लेने

Anoop Ojha
Published on: 19 April 2019 2:55 PM GMT
प्रियंका चतुर्वेदी के संरक्षण में नाकाम रहने को लेकर भाजपा का कांग्रेस पर वार
X
भारत के सबसे बड़े राजनैतिक पर्व लोकसभा चुनाव के बीच में ही कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने अपनी पार्टी का साथ छोड़ दिया है।

मुंबई: भाजपा ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बदसलूकी का शिकार हुई एक महिला नेता का पक्ष लेने की बजाय विपक्षी पार्टी द्वारा अपने कार्यकर्ताओं का पक्ष लेने के बाद देश की महिलाओं में ‘‘खौफ’’ है।गौरतलब है कि कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को पार्टी छोड़ दी और शिवसेना में शामिल हो गईं।

यह भी पढ़ें.....सिर्फ सुर्खियां बटोरने के लिए शरद पवार पर निशाना साधते हैं मोदी: सुप्रिया सुले

पिछले दिनों मथुरा में कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान प्रियंका से बदसलूकी की थी, जिसके बाद उन कार्यकर्ताओं को पार्टी ने निलंबित कर दिया था। हालांकि, बीते 15 अप्रैल को पार्टी ने इन आरोपी कार्यकर्ताओं का निलंबन वापस ले लिया जिस पर प्रियंका ने नाराजगी जाहिर की थी।

यह भी पढ़ें.....अमर सिंह ने इशारों में आज़म खान की तुलना खिलजी, रावण और दुशासन से की

भाजपा प्रवक्ता माधव भंडारी ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं की बदसलूकी के बाद प्रियंका चतुर्वेदी को कांग्रेस छोड़नी पड़ी। उन्हें संरक्षण देने की बजाय कांग्रेस पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं का संरक्षण किया। कांग्रेस का यह चेहरा देखकर देश भर की महिलाओं में खौफ है।’’

(भाषा)

Anoop Ojha

Anoop Ojha

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story