×

बीजेपी की नई सूची- सुल्‍तानपुर से मेनका, गाजीपुर से मनोज सिन्हा लड़ेंगे चुनाव

बीजेपी ने एक और सूची जारी कर दी है।मेनका गांधी और वरुण गांधी दोनों की सीटों में अदला बदली कर पार्टी ने सुल्तान पुर में मुकाबले को रोचक बना दिया है।

Anoop Ojha
Published on: 26 March 2019 7:08 PM IST
बीजेपी की नई सूची- सुल्‍तानपुर से मेनका, गाजीपुर से मनोज सिन्हा लड़ेंगे चुनाव
X

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने एक और सूची जारी कर दी है।मेनका गांधी और वरुण गांधी दोनों की सीटों में अदला बदली कर पार्टी ने सुल्तान पुर में मुकाबले को रोचक बना दिया है। यह पार्टी की 10वीं लिस्‍ट है।इस सूची में 39 लोगों को जगह दी गई है। इस लिस्ट में उत्तर प्रदेश के अलावा पश्चिम बंगाल से पार्टी के उम्मीदवारों के नाम हैं। भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में नामों का ऐलान किया।

यह भी पढ़ें.....लोकसभा चुनाव: सपा ने जारी की एक और सूची- फैजाबाद से आनंद सेन, एटा से देवेंद्र यादव होंगे प्रत्याशी

वरुण गांधी अब पीलीभीत से तो मेनका गांधी सुल्‍तानपुर से चुनाव मैदान में होंगे। मुरली मनोहर जोशी का टिकट काट दिया गया है। कानपुर से पार्टी ने जोशी की जगह सत्‍यदेव पचौरी को चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं जोशी की पुरानी सीट प्रयागराज से बीजेपी ने उत्‍तर प्रदेश सरकार में मंत्री डा रीता बहुगुणा जोशी को टिकट दिया है।गाजीपुर से मनोज सिन्हा चुनाव लड़ेंगे।

यह भी पढ़ें.....सीट बदलने पर गिरिराज सिंह ने उठाये सवाल, कहा एक बार मुझसे पूछ लिया होता

आज ही बीजेपी में शामिल होने वालीं पूर्व सपा नेता जया प्रदा को पार्टी ने रामपुर सीट से उतारा है। वो समाजवादी पार्टी के दिग्‍गज नेता आजम खान को टक्‍कर देंगी।

Anoop Ojha

Anoop Ojha

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story