×

देशभर में जमीन खो रही है भाजपा: पटनायक

उन्होंने जगतसिंहपुर जिले में चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का मुख्य एजेंडा झूठ, हिंसा और हंगामा है। उन्होंने कहा, ‘‘पार्टी जमानत पर बाहर आये अपराधियों को टिकट दे रही है। यह हमारी संस्कृति के खिलाफ है। लोग भाजपा को सही सबक सिखायेंगे। पार्टी की गिरावट देशभर में शुरू हो गयी है।’’

Roshni Khan
Published on: 23 April 2019 4:42 AM
देशभर में जमीन खो रही है भाजपा: पटनायक
X

भुवनेश्वर: ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सोमवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) देशभर में तेजी से आधार खो रही है। उन्होंने भाजपा पर झूठ और हिंसा में संलिप्त होने का भी आरोप लगाया।

ये भी देखें:भाजपा सांसद उदित राज ने कहा- टिकट नहीं मिलने पर पार्टी छोड़ दूंगा

उन्होंने जगतसिंहपुर जिले में चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का मुख्य एजेंडा झूठ, हिंसा और हंगामा है। उन्होंने कहा, ‘‘पार्टी जमानत पर बाहर आये अपराधियों को टिकट दे रही है। यह हमारी संस्कृति के खिलाफ है। लोग भाजपा को सही सबक सिखायेंगे। पार्टी की गिरावट देशभर में शुरू हो गयी है।’’

पटनायक की टिप्पणी पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी।

ये भी देखें:श्रीलंका आतंकवादी हमले में मरने वाले विदेशी नागरिकों में सर्वाधिक भारतीय

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने जाजपुर जिले में रैलियों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘पटनायक के 19 साल के राज में अपराध बढ़ा है। यदि भाजपा सत्ता में आयी तो हम गुंडागर्दी को रोकने के लिये नये कानून बनाएंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘बीजद उम्मीदवार द्वारा चुनाव आयोग की टीम पर हमला करने के बाद उसकी गिरफ्तारी से जनता की जीत दिखाई देती है।’’

(भाषा)

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!