×

BJP के मेनिफेस्टो में है राम मंदिर निर्माण का जिक्र! राजनाथ ने कही ये बात...

इस दौरान बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने बड़ी ही बेबाकी से जनता के सामने अपनी बातें रखते हुए सरकार की उपलब्धियां लोगों के सामने गिनाई। तो आइये जानते हैं उनकी 10 बड़ी बातें-

Shivakant Shukla
Published on: 8 April 2019 2:23 PM IST
BJP के मेनिफेस्टो में है राम मंदिर निर्माण का जिक्र! राजनाथ ने कही ये बात...
X

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने 2019 लोकसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र जारी किया। इस मौके पर गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने राम मंदिर निर्माण पर भी जिक्र किया।

तो आइये जानते हैं गृह मंत्री द्वारा कही गई 10 बड़ी बातें-

1- हमारी सरकार ने पीपुल्स पार्टिसिपेशन को महत्वपूर्ण भाग बनाया है। सोशल मीडिया के माध्य से भी लोगों के मन की बात समझने की भरपूर कोशिश की।

2- नेताओं के कथनी और करनी में अंतर के चलते विश्वास का संकट पैदा हो गया है। मैं कह सकता हूं कि 2014 में जो हमने घोषणा पत्र जारी किया था, पीएम मोदी के नेतृत्व में उसे पूरा करने का पूरा प्रयास किया गया।

3- संकल्प पत्र के प्रमुख बिंदुओं की तरफ ध्यान आकर्षित करता हूं- राष्ट्रवाद के प्रति पूरी प्रतिबद्धता है। आतंकवाद के प्रति जीरो टोलरेंस की पॉलिसी रहेगी।

ये भी पढ़ें— प्रदर्शन से खुश लेकिन कुछ पहलुओं पर काम करना होगा : कार्तिक

4- भारत में अवैध घुसपैठ को रोकने के लिए पूरा प्रयास होगा, सिटीजनशिप अमेंडमेंट बिल को दोनों सदनों में पास कराकर उसे लाएंगे।

5- किसी की पहचान पर कोई आंच नहीं आने देंगे। देश की सुरक्षा के साथ हमारी सरकार किसी भी सूरत में समझौता नहीं करेगी।

6- राम मंदिर का जो सवाल है, सभी संभावनाओं का तलाश कर सौहार्दपूर्ण वातावरण में राम मंदिर निर्माण की कोशिश करेंगे।

7- जब तक किसानों का विकास नहीं होगा, देश का विकास नहीं हो पाएगा। इसलिए, 25 लाख करोड़ तक का खर्च ग्रामीण विकास पर किया जाएगा।

8- समावेशी विकास इस देश का होना चाहिए। कोई छूटे न, सबका विकास होना चाहिए इसका संकल्प अपने घोषणा पत्र में लिया है।

9- सीधे लाभ खाते में जाने से बिचौलिए खत्म हो गए। सीधे खाते में जाने से 1.10 करोड़ रूपये बचाए गए।

10- लैंड रिकॉर्ड को डिजिटाइजेशन करने का काम करेंगे। लॉ से जुड़े जितने भी इंस्टीट्यूट्स हैं उनमें सीटों को बढ़ाने का काम करेंगे। 2022 तक सभी रेल पटरियों का इलैक्ट्रीफिकेशन और ब्रॉडगेज हो जाए।

ये भी पढ़ें— PM मेरे परिवार से भी हुए, लेकिन देश को नहीं दिला पाए मोदी जितना सम्मान: वरुण

इस दौरान बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने बड़ी ही बेबाकी से जनता के सामने अपनी बातें रखते हुए सरकार की उपलब्धियां लोगों के सामने गिनाई।

तो आइये जानते हैं उनकी 10 बड़ी बातें-

1- 2014 से 2019 की यात्रा भारत के विकास की यात्रा लिखा जाएगा- ये पांच साल स्वर्ण अक्षरों से अंकित किए जाएंगे। इस पांच साल में मोदी के नेतृत्व में एक प्रेरणादायक सरकार देने का काम बीजेपी ने किया।

2- सिर्फ पांच साल के अंदर देश को पटरी पर लाने का काम मोदी सरकार ने किया जब 2014 में जनादेश दिया गया भारत की अर्थव्यवस्था 11 से भी पीछे थी और छठे नंबर पर है।

3- देश की सुरक्षा को सुनिश्चित करने का काम मोदी सरकार ने किया। पूरी दुनिया के अंदर यह संदेश गया है कि भारत को कोई हल्के में नहीं ले सकता है।

4- पांच साल के अंदर कोई भी महत्वपूर्ण मसला हो, देश की सोच क्या हो, इसके मायने पूरी दुनिया के अंदर बहुत बदले हुए नजर आते हैं।

ये भी पढ़ें— तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच सोशल मीडिया पर चुनावी लड़ाई

5- 125 करोड़ लोग गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

6- एक भी घपाला, घोटाला, भ्रष्टाचार के आरोप न लगे, ऐसा काम मोदी सरकार ने किया है।

7- एक पारदर्शी सरकार कैसे हो सकती है उसका काम मोदी सरकार ने रखने का काम किया है। पूरी दुनिया में भारत महाशक्ति के तौर पर उभरा है। दुनिया के फैसलों में हमारी भूमिका नहीं होती थी। आज भारत महाशक्ति के तौर पर उभरा है।

8- मोदी सरकार ने पांच साल के अंदर 50 बड़े कदम उठाए जो इतिहास का हिस्सा बने।

9- 2014 का जनादेश कांग्रेस के शासन से जन्मी निराश और मोदी की उम्मीद में जनता ने चुना। देश में चहुमुखी विकास हुआ है।

10- लोगों को अपेक्षा है कि अब आगे जीवन का स्तर उठ सकता है। देश आतंकवाद से केवल मुक्ति न हो इस प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था को देश की जनता को अपेक्षा है।

ये भी पढ़ें— गुर्जर, दलित व मुस्लिम वोटरों को साधने का होगा अभियान



Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story