×

भाजपा ने मेयर चुनावों के लिए तीन पार्षदों को अपना उम्मीदवार नामित किया

भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने दिल्ली के तीन नगर निगमों में मेयर पद के लिए होने वाले चुनाव के लिए तीन पार्षदों को गुरुवार को नामित किया जिनमें दो महिलाएं और एक सिख हैं।

Anoop Ojha
Published on: 18 April 2019 10:50 AM GMT
भाजपा ने मेयर चुनावों के लिए तीन पार्षदों को अपना उम्मीदवार नामित किया
X

नयी दिल्ली: भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने दिल्ली के तीन नगर निगमों में मेयर पद के लिए होने वाले चुनाव के लिए तीन पार्षदों को गुरुवार को नामित किया जिनमें दो महिलाएं और एक सिख हैं।

दिल्ली भाजपा के महासचिव राजेश भाटिया ने कहा कि सिविल लाइंस वॉर्ड का प्रतिनिधित्व कर रहे दलित सिख अवतार सिंह को मेयर के चुनाव के लिए नामित किया गया है और वह उत्तर दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) का मेयर बनकर इतिहास रचेंगे।

यह भी पढ़ें.....नेताजी के जनसमर्थन वाली मीटिंग में शिवपाल हुए भावुक,कहा,-सोचा नहीं था अलग पार्टी बनानी पड़ेगी

भाटिया ने कहा, ‘‘कोई भी दलित सिख अब तक दिल्ली के नगर निकायों का मेयर नहीं बना है।’’

अनुसूचित जाति (एससी) श्रेणी में आने वाली अंजु कमलकांत और सुनीता कांगड़ा को क्रमश: पूर्वी दिल्ली नगर निगम (ईडीएमसी) और दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) के मेयर पद का उम्मीदवार घोषित किया गया है।

यह भी पढ़ें.....आचार संहिता उल्लंघन : AIADMK ने स्टालिन और मारन के खिलाफ की शिकायत

तीनों नगर निगमों में भाजपा का बहुमत है।

संजय गोयल (ईडीएमसी), योगेश वर्मा (एनडीएमसी) और राज दत्त गहलोत (एसडीएमसी) को डिप्टी-मेयर के चुनाव में भाजपा उम्मीदवार नामित किया गया है।

(भाषा)

Anoop Ojha

Anoop Ojha

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story