×

बीजेपी ने साध्वी प्रज्ञा को भोपाल से दिया टिकट, दिग्विजय से होगी टक्कर

भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए चार सीटों का ऐलान किया है। पार्टी ने भोपाल सीट से साध्वी प्रज्ञा ठाकुर, गुना से डॉ. केपी यादव, सागर से राज बहादुर सिंह और विदिशा से रमाकांत भार्गव को टिकट दिया गया है।

Dharmendra kumar
Published on: 17 April 2019 11:32 AM GMT
बीजेपी ने साध्वी प्रज्ञा को भोपाल से दिया टिकट, दिग्विजय से होगी टक्कर
X

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए चार सीटों का ऐलान किया है। पार्टी ने भोपाल सीट से साध्वी प्रज्ञा ठाकुर, गुना से डॉ. केपी यादव, सागर से राज बहादुर सिंह और विदिशा से रमाकांत भार्गव को टिकट दिया गया है। भोपाल लोकसभा सीट पर बीजेपी की प्रज्ञा ठाकुर का मुकाबला कांग्रेस के उम्मीदवार दिग्विजय सिंह से होगा।

यह भी पढ़ें...जानिए अबतक देश में कितनी बार हुए चुनाव, किन दलों का रहा दबदबा

इससे पहले बुद्धवार को साध्वी प्रज्ञा ने बीजेपी में शामिल हुई थीं। साध्वी ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की।



गौरतलब है कि मालेगांव ब्लास्ट में साध्वी प्रज्ञा, असीमानंद और कर्नल पुरोहि‍त का नाम सामने आने के बाद कांग्रेस ने 'हिंदू आतंकवाद' शब्द का प्रयोग किया था। इसी कड़ी में कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने इसे 'संघी आतंकवाद' बताया। अब साध्वी प्रज्ञा बीजेपी के टिकट पर पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह को टक्कर देंगी।

यह भी पढ़ें...नासा के अध्ययन ने की पुष्टि, धरती की सतह का बढ़ रहा तापमान

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story