×

CM फड़णवीस ने कहा- कांग्रेस ने 50 साल तक लोगों को मूर्ख बनाया

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने सोमवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी 50 साल तक जनता को मूर्ख बनाती रही। उन्होंने दावा किया कि इस लोकसभा चुनाव में भी उसके नेता यही चीजें दोहरा रहे हैं।

Anoop Ojha
Published on: 1 April 2019 11:05 AM GMT
CM फड़णवीस ने कहा- कांग्रेस ने 50 साल तक लोगों को मूर्ख बनाया
X

वर्धा: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने सोमवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी 50 साल तक जनता को मूर्ख बनाती रही। उन्होंने दावा किया कि इस लोकसभा चुनाव में भी उसके नेता यही चीजें दोहरा रहे हैं।

भाजपा-शिवसेना गठबंधन के चुनाव प्रचार अभियान के तहत महाराष्ट्र के वर्धा जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी लोकसभा चुनाव में लोग भाजपा को जिताने में मदद करेंगे।

यह भी पढ़ें.....राम मंदिर और बीजेपी को धार देने वाले नेता पार्टी के लिए अब किसी लायक नहीं

जनता फिर से मूर्ख नहीं बनेगी

फड़णवीस ने कहा कि 2014 में भाजपा-शिवसेना गठबंधन ने विदर्भ में लोकसभा की सभी 10 सीटें जीती थीं। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में भी भगवा गठबंधन क्षेत्र में सूपड़ा साफ करेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘कुछ देशों में एक अप्रैल को अप्रैल फूल दिवस के तौर पर मनाया जाता है। हमारे देश में भी एक पार्टी ने जनता को 50 साल तक मूर्ख बनाया और उनके नेता एक बार फिर यही कर रहे हैं। लेकिन जनता फिर से मूर्ख नहीं बनेगी। इस बार के चुनाव में वह भाजपा का समर्थन करेगी।’’

यह भी पढ़ें.....आप ने ‘नमो चैनल’ की चुनाव आयोग से शिकायत की

सेवा के लिये 56 इंच का सीना होना जरूरी है

विपक्ष का उपहास उड़ाते हुए फड़णवीस ने कहा, ‘‘कांग्रेस ने 56 दलों के साथ गठजोड़ किया है। देश चलाने के लिये आपको 56 पार्टियों की नहीं, बल्कि लोगों की सेवा के लिये 56 इंच का सीना होना जरूरी है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास है।’’

उन्होंने दावा किया कि महात्मा गांधी ने कभी देश की इस सबसे पुरानी पार्टी को समाप्त करने की बात कही थी।

यह भी पढ़ें.....भारत धर्म जन सेना के अध्यक्ष तुषार वेलापल्ली होंगे वायनाड से एनडीए उम्मीदवार

वर्धा में कांग्रेस को मटियामेट कर गांधीजी के इसी सपने को पूरा किया था

वर्ष 2014 के आम चुनाव में कांग्रेस की हार का जिक्र करते हुए उन्होंने व्यंग्य किया, ‘‘पहली रैली वर्धा में करने के पीछे हमारी वजह पिछली बार का चुनाव ही है जिसमें आपने वर्धा में कांग्रेस को मटियामेट कर गांधीजी के इसी सपने को पूरा किया था।’’

उन्होंने दावा कि मोदी के नेतृत्व में राजग सरकार ने विदर्भ क्षेत्र के साथ हुए अन्याय को खत्म किया।

(भाषा)

Anoop Ojha

Anoop Ojha

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story