×

कॉमेडियन राजपाल यादव थामेंगे कांग्रेस का 'हाथ', मनोज तिवारी के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव!

बता दें कि मनोज तिवारी उत्‍तर-पूर्वी दिल्‍ली से बीजेपी सांसद हैं। फिल्म अभिनेता राजपाल यादव शुक्रवार को कांग्रेस की सदस्‍यता ले सकते हैं। जिसके बाद उनको प्रत्‍याशी बनाने का ऐलान किया जा सकता है।

Shivakant Shukla
Published on: 4 April 2019 11:57 AM GMT
कॉमेडियन राजपाल यादव थामेंगे कांग्रेस का हाथ, मनोज तिवारी के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव!
X

नई दिल्ली: मशहूर कॉमेडियन व फिल्म कलाकार राजपाल यादव तो काफी दिनों से राजनीति में सक्रिय हैं लेकिन अब वह कांग्रेस पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार लोकसभा चुनाव 2019 में राजपाल यादव बीजेपी के मनोज तिवारी के खिलाफ ताल ठोक सकते हैं।

बता दें कि मनोज तिवारी उत्‍तर-पूर्वी दिल्‍ली से बीजेपी सांसद हैं। फिल्म अभिनेता राजपाल यादव शुक्रवार को कांग्रेस की सदस्‍यता ले सकते हैं। जिसके बाद उनको प्रत्‍याशी बनाने का ऐलान किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें— एक ऐसा देश, जहां लोग घर बैठे ही देते वोट, जानें उसके बारें में सब कुछ…

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर 3 अप्रैल को दिल्ली पहुंचे फिल्म अभिनेता राजपाल यादव के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही थीं। राजपाल ने दिल्ली की पूर्व मुख्‍यमंत्री और दिल्‍ली प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष शीला दीक्षित से मुलाकात भी की थी। कांग्रेस में शामिल होने पर सवाल पर तब राजपाल यादव ने इनकार कर दिया था। हालांकि, उनका कहना है कि जब भी चुनाव लड़ेंगे दिल्‍ली से ही लड़ेंगे।

कांग्रेस में शामिल होने के सवाल पर राजपाल यादव ने कहा कि अभी ऐसा कुछ नहीं है। आगे जैसा भी होगा सबसे पहले मीडिया को बताएंगे।

ये भी पढ़ें— देशद्रोहियों की समर्थक है कांग्रेस: योगी

बता दें, इससे पहले 27 मार्च को राजपाल यादव ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से लखनऊ में मुलाकात की थी। इस मुलाकात को लेकर भी चर्चाओं का बाजार खासा गरम रहा था। ध्यान रहे कि राजपाल यादव ने सन 2016 में सर्व सम्‍भाव पार्टी बनाया था। हालांकि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजपाल के बड़े भाई श्रीपाल यादव थे।

ये भी पढ़ें— पीएम मोदी को मिला यूएई का सर्वश्रेष्ठ सम्मान! क्राउन प्रिंस ने किया एलान

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story