महाराजगंज में कांग्रेस उम्मीदवार सुप्रिया ने कहा- मेरे पिता का यहां से था गहरा नाता

कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश के महराजगंज से टीवी जर्नलिस्ट सुप्रिया श्रीनेत को अपना नया प्रत्याशी बनाया है। वह महाराजगंज से कांग्रेस के सांसद रहे हर्षवर्धन सिंह की बेटी हैं। उनके पिता का साल 2016 में लंबी बीमारी के कारण देहांत हो गया था।

Rishi
Published on: 31 March 2019 12:49 PM GMT
महाराजगंज में कांग्रेस उम्मीदवार सुप्रिया ने कहा- मेरे पिता का यहां से था गहरा नाता
X

गोरखपुर : कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश के महराजगंज से टीवी जर्नलिस्ट सुप्रिया श्रीनेत को अपना नया प्रत्याशी बनाया है। वह महाराजगंज से कांग्रेस के सांसद रहे हर्षवर्धन सिंह की बेटी हैं। उनके पिता का साल 2016 में लंबी बीमारी के कारण देहांत हो गया था।

ये भी देखें : आप-कांग्रेस गठबंधन : आज शाम या कल तक तय होगा ‘पंजा पकड़ेगा झाड़ू या नहीं’

कांग्रेस प्रत्याशी सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, कांग्रेस पार्टी और राहुल जी ने जो जिम्मेदारी दी है, मुझे इस बात का बहुत गर्व है, महराजगंज में काम करने जा रही हूं और महराजगंज मेरे पिता की कर्मभूमि रही। मैं उन्हीं के पद चिन्हों पर चलूंगी। चाहे जितना संघर्ष हो जिम्मेदारी का एहसास है, जो आज का माहौल है।

ये भी देखें :UPA सरकार के नेता भ्रष्ट थे, राष्ट्र हित से ऊपर रखते थे अपने हित को: PM मोदी

Rishi

Rishi

आशीष शर्मा ऋषि वेब और न्यूज चैनल के मंझे हुए पत्रकार हैं। आशीष को 13 साल का अनुभव है। ऋषि ने टोटल टीवी से अपनी पत्रकारीय पारी की शुरुआत की। इसके बाद वे साधना टीवी, टीवी 100 जैसे टीवी संस्थानों में रहे। इसके बाद वे न्यूज़ पोर्टल पर्दाफाश, द न्यूज़ में स्टेट हेड के पद पर कार्यरत थे। निर्मल बाबा, राधे मां और गोपाल कांडा पर की गई इनकी स्टोरीज ने काफी चर्चा बटोरी। यूपी में बसपा सरकार के दौरान हुए पैकफेड, ओटी घोटाला को ब्रेक कर चुके हैं। अफ़्रीकी खूनी हीरों से जुडी बड़ी खबर भी आम आदमी के सामने लाए हैं। यूपी की जेलों में चलने वाले माफिया गिरोहों पर की गयी उनकी ख़बर को काफी सराहा गया। कापी एडिटिंग और रिपोर्टिंग में दक्ष ऋषि अपनी विशेष शैली के लिए जाने जाते हैं।

Next Story