×

अरुणांचल-उत्तराखंड के बाद क्या अब मणिपुर से भी जाएगी कांग्रेस सरकार?

Admin
Published on: 30 March 2016 1:02 PM GMT
अरुणांचल-उत्तराखंड के बाद क्या अब मणिपुर से भी जाएगी कांग्रेस सरकार?
X

गुवाहाटी: अरुणांचल प्रदेश और उत्तराखंड के बाद अब मणिपुर में भी कांग्रेस सरकार के खिलाफ बागी विधायकों की आवाज बुलंद होने लगी है। हालांकि कांग्रेस हाईकमान यहां कोई भी ढील देने को तैयार नहीं और बाग़ी विधायकों की गतिविधियों पर बराबर नजर रखे हुए है।

दरअसल, यहां असंतुष्ट विधायकों की गतिविधियां बढ़ रही हैं, जो मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। विधायकों के यह बागी तेवर बीते दिनों मुख्यमंत्री द्वारा कुछ मंत्रियों को हटाए जाने के बाद सामने आया था।

हाल ही में बाग़ी विधायकों ने मुख्यमंत्री के इस फैसले के खिलाफ आवाज उठाते हुए मांग की थी कि मुख्यमंत्री मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए उन्हे उन्हें पद दें।

हालांकि आल इंडिया कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) बाग़ी विधायकों की गतिविधियों पर बराबर नजर रखे हुए है। पारी हाईकमान अरुणांचल और उतराखंड के बाद मणिपुर में किसी तरह का विवाद नहीं चाह रही। वह बाग़ी विधायकों से समझौता करने की कोशिश में जुटी है।

उधर, एआईसीसी के इंचार्ज वी नारायणसामी ने दावा किया कि हमने मणिपुर में मुद्दों को सुलझा लिया है।

Admin

Admin

Next Story