×

कांग्रेस मेनिफेस्टो पुराने अपूर्ण वादों का नया संकलन : योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस के मेनिफेस्टो पर मंगलवार को प्रति​​क्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस अपने 55 साल के अन्याय को न्याय बताकर जनता के साथ छलावा करने आई है। इनका 55 पेज का घोषणा पत्र 55 वर्षों के उबाऊ और पुराने अपूर्ण वादों का नया संकलन है। कांग्रेस को पहले भी जनता ने खारिज किया था और अब दोबारा खारिज करेगी।

Dhananjay Singh
Published on: 2 April 2019 4:49 PM GMT
कांग्रेस मेनिफेस्टो पुराने अपूर्ण वादों का नया संकलन : योगी आदित्यनाथ
X

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस के मेनिफेस्टो पर मंगलवार को प्रति​​क्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस अपने 55 साल के अन्याय को न्याय बताकर जनता के साथ छलावा करने आई है। इनका 55 पेज का घोषणा पत्र 55 वर्षों के उबाऊ और पुराने अपूर्ण वादों का नया संकलन है। कांग्रेस को पहले भी जनता ने खारिज किया था और अब दोबारा खारिज करेगी।

जनता को गरीब बनाए रखने की कांग्रेस, बीजद की साजिश : मोदी

योगी ने कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र बिल्कुल खोखला है। खोखले वादे भारत की आजादी के बाद से कांग्रेस करती आ रही है। 55 वर्षों तक देश की जनता के साथ सिर्फ अन्याय ही किया है। कांग्रेस पर चुटकी लेते हुए कहा कि राहुल गांधी ने खुद कहा है कि हम जो करते आए हैं, उसे 'हम निभाएंगे।'

मुख्यमंत्री ने कहा कि नए कलेवर में अपने दशकों पुराने झूठ इकठ्ठा कर कांग्रेस ने हर बार की तरह कागज पर अपना घोषणा पत्र बनाया है। जिसको जमीन पर उतारने की न तो उनके अंदर योग्यता है, और न ही क्षमता। उन्होंने कहा कि जीडीपी में शिक्षा बजट यूपीए सरकार में 3.8 प्रतिशत और भाजपा सरकार ने इसे बढ़ाकर 4.6 प्रतिशत कर दिया है। जिसे बढ़ाकर 6 प्रतिशत करने का भाजपा का ही लक्ष्य है।

एक प्रसंग

योगी ने एक प्रसंग याद दिलाते हुए कहा कि एक बार भेड़िये ने भेड़ों से वादा किया कि आने वाले जाड़ों में सभी भेड़ों को कम्बल बांटे जायेंगे, भेड़ों ने जब सवाल किया कि ‘इसके लिए ऊन कहाँ से आएगा?’ तो भेड़िया सिर्फ मुस्कुरा दिया, गौर से देखें तो वही धूर्त और शातिर मुस्कान आज कांग्रेस के कई नेताओं के चेहरे पर दिखेगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के झांसे में न आएं। मोदी सरकार की योजनाएं भारत को महाशक्ति बना रही हैं। उन्होंने नरेन्द्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने की अपील की है।

Dhananjay Singh

Dhananjay Singh

Next Story