×

किसी को चूहा तो किसी को हंस है प्यारा, क्यों पसंद है भगवान को ये सवारियां?

suman
Published on: 14 Nov 2016 8:55 AM GMT
किसी को चूहा तो किसी को हंस है प्यारा, क्यों पसंद है भगवान को ये सवारियां?
X

sawari

लखनऊ: हिंदू धर्म सबसे पुराना होने के साथ सबसे ज़्यादा व्यवहारिक सिद्धांतों वाला धर्म है। इस धर्म को आध्यात्म के साथ-साथ प्रकृति के भी नजदीक माना जाता है। ब्रह्म को सर्वोच्च मानने वाले इस धर्म काल क्रम के अनुसार देवी-देवताओं को अनेक गणों में बांटा गया है और उसकी के अनुसार उनके वाहन भी है। हिंदू धर्म शास्त्रों में सभी भगवान को आध्यात्मिक के साथ वैज्ञानिक दृष्टि से भी वाहनों के रूप में पशु-पक्षियों से जोड़ा गया है। इससे प्रकृति और जीवों की रक्षा का संदेश भी समाज को मिलता है। पशु-पक्षियों को किसी न किसी भगवान से जोड़ना, उनको हिंसा से बचाने के लिए एक सुरक्षा कवच है।

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें भगवान गणेश की सवारी के बारे में....

ganesg-ji

मूषक से है भगवान गणेश को लगाव

मूषक शब्द संस्कृत भाषा के मूष से बना है, जिसका मतलब होता है चुराना या लूटना। यह लक्षण स्वार्थी होने का परिचायक है। भगवान गणेश का मूषक पर बैठना यह दर्शाता है कि उन्होंने स्वार्थ और लालच पर विजय हासिल कर ली है। इसके बाद उन्होंने मानव कल्याण और परोपकार का रास्ता चुना है।

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें भगवान शिव की सवारी के बारे में....

shiv

शिव की सवारी उनके प्यारे नंदी (बैल)

नंदी महादेव के सभी गणों में उन्हें सबसे ज़्यादा प्यारे है। जिस तरह शास्त्रों में कामधेनु को श्रेष्ठ माना जाता है, उसी तरह नंदी को भी श्रेष्ठ माना जाता है। बैल स्वभाव से काफ़ी शान्त होता है, लेकिन जब इसे क्रोध आता है, तो यह शेर से भी भीड़ जाता है। महादेव का स्वभाव भी कुछ इसी तरह का है। बैल को भौतिक इच्छाओं से दूर रहने वाला प्राणी माना जाता है।

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें मां पार्वती की सवारी के बारे में....

durga

बाघ मां पार्वती की सवारी

बाघ साहस और शौर्य का प्रतीक है। माता पार्वती एक बार जंगल में तपस्या करने गई थी, वहां एक बाघ उन्हें खाने के लिए आया, लेकिन मां पार्वती को देख कर वो भी उनके पास बैठ गया। सालों तक चली माता पार्वती की तपस्या के दौरान वो बाघ भी वहीं बैठा रहा। जब मां पार्वती तपस्या पूर्ण करके उठी तो उन्हें इस बात का पता चला। बाघ की इस श्रद्धा से ख़ुश होकर उन्होंने इसे अपना वाहन बना लिया।

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें भगवान विष्णु की सवारी के बारे में....

vishnu

भगवान विष्णु का वाहन गरुड़

गरुड़ भगवान विष्णु का वाहन है। गरुड़ को बुद्धिमान पक्षी माना जाता है। प्राचीन काल में गरुड़ का इस्तेमाल संदेशों के आदान-प्रदान में किया जाता था। शास्त्रों के अनुसार प्रजापति कश्यप की धर्मपत्नी विनता के दो पुत्र हुए। एक था गरुड़ और दूसरा अरुण। अरुण आगे चल कर सूर्य भगवान के सारथी बने और गरुड़ भगवान विष्णु की सेवा के लिए उनके पास चले गए।

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें मां लक्ष्मी की सवारी के बारे में....

maa-laxami

उल्लू है मां लक्ष्मी की सवारी

वैसे तो किसी को मूर्खता का विशेषण देना हो तो उल्लू शब्द का इस्तेमाल करते हैं। फिर इसे मां लक्ष्मी से कैसे जोड़ने पर थोड़ा आश्चर्य जरूर होता होगा। कहते है कि उल्लू निशाचरी प्राणियों में सबसे ज्यादा बुद्धिमान होता है। उल्लू की ख़ासियत होती है कि इसे आने वाले भविष्य के बारे में पूर्वानुमान हो जाता है। सनातन धर्म में उल्लू को धन सम्पदा के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। तांत्रिक क्रियाओं में इस पक्षी का ज़्यादा इस्तेमाल होने से लोग डरते भी हैं। उल्लू जब उड़ता है, तो इसके पंखों से कोई आवाज़ नहीं निकलती है। इसकी नजर बहुत पैनी होती है।

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें भगवान यमराज की सवारी के बारे में....

bhaise

भैंसा है यमराज का वाहन

भैंसें का रूप देखने में भयानक लगता है, उसी तरह यमराज को भी काफ़ी भयानक समझा जाता है। भैंसें को एकता का प्रतीक भी माना जाता है। यह मुसीबत में पड़ने पर ही किसी पर हमला करता है, वरना वैसे शांत रहते है। इसी तरह यमराज भी किसी मनुष्य का अंतिम समय आने पर ही उससे मुखातिब होते है।

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें भगवान शनि की सवारी के बारे में....

crow

कौवा है शनि का वाहन

वैसे तो शनिदेव की 9 सवारियां है, लेकिन उनमें से उन्हें सबसे ज़्यादा कौवा ही पसंद है। कौए स्वभाव से बहुत बुद्धिमान होते हैं। कौए की मौत कभी भी किसी बीमारी या दुर्घटना से नहीं होती है। इसकी मृत्यु आकस्मिक रूप से ही होती है। कौए को भविष्य में घटने वाली चीजों का पहले से ही पता चल जाता है। इसे पित्रों का आश्रय स्थल भी कहा जाता है।

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें मां सरस्वती की सवारी के बारे में....

saraswati

हंस की सवारी मां सरस्वती को है प्यारी

सरस्वती को ज्ञान की देवी कहा जाता है। ज्ञान से प्राणी के जीवन में पवित्रता, प्रेम और नैतिकता का आगमन होता है। इन सभी गुणों को का मिश्रण हंस में भी देखने को मिलता है।

हंस बहुत समझदार और जिज्ञासु प्रवृत्ति का माना जाता है। इसकी सबसे बड़ी ख़ासियत यह है कि यह जीवनपर्यन्त एक ही हंसिनी के साथ रहता है। इसके ज्ञानी होने की वजह से शास्त्रों में कहा भी गया है, जो ज्ञानी है वो हंस हैं ।

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें भगवान कार्तिकेय की सवारी के बारे में....

kartikaya

मयूर है कार्तिकेय का वाहन

भगवान कार्तिकेय की पूजा दक्षिण भारत अधिक होती है। ये भगवान शिव के पुत्र है। मयूर चंचल प्रकृति का होता है। उसे नियन्त्रण में रखना बहुत मुश्किल होता कार्तिकेय की छवि एक साधक की तरह है, जिसने अपने मन को साध रखा है।

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें काल भैरव की सवारी के बारे में....

bhairaw

कुत्ता है काल भैरव की सवारी

दुनिया के बाकी पंथ और सम्प्रदायों में कुत्ते को लेकर बहुत मिली-जुली मान्यताएं हैं। हमारे सनातन धर्म में कुत्ते को तेज़ बुद्धि वाला प्राणी माना जाता है। कुत्ते को खाना खिलाने से काल भैरव ख़ुश होते हैं। कुत्ते को पास रखने से मनुष्य आकस्मिक मृत्यु से बचा रहता है। बुरी आत्माएं कभी भी कुत्ते के पास नहीं फटकती हैं। सनातन धर्म के प्रवर्तकों ने आध्यात्म के साथ-साथ जो प्रकृति साम्य वातावरण तैयार किया, वो सभी धारणाएं इस धर्म को खास बनाती हैं।

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें भगवान इंद्र की सवारी के बारे में....

indra

इंद्र का वाहन है ऐरावत हाथी

देवताओं और राक्षसों ने मिल कर जब समुद्र मंथन किया था, तो अमृत कलश के साथ 14 तरह के रत्न भी निकले थे। उन्हीं में से एक था, ऐरावत। हाथी को स्वभाव से शांत और बुद्धिमान माना जाता है। इन्हीं विशेषताओं को देख कर राजा इंद्र ने इसे चुना।

suman

suman

Next Story