lok sabha election 2019: सोनिया गांधी को टक्कर देंगे दिनेश सिंह

लोकसभा का चुनाव की शुरुआत हो चुकी है । वीवीआईपी सीट  रायबरेली  से भाजपा प्रत्याशी का भी नाम घोषित कर दिया गया है।बहुत सोच समझ कर  बीजेपी ने  प्रत्याशी दिनेश सिंह के ऊपर दांव खेला है।

Anoop Ojha
Published on: 3 April 2019 4:46 PM GMT
lok sabha election 2019: सोनिया गांधी को टक्कर देंगे दिनेश सिंह
X

रायबरेली: लोकसभा का चुनाव की शुरुआत हो चुकी है । वीवीआईपी सीट रायबरेली से भाजपा प्रत्याशी का भी नाम घोषित कर दिया गया है।बहुत सोच समझ कर बीजेपी ने प्रत्याशी दिनेश सिंह के ऊपर दांव खेला है। रायबरेली में कांग्रेस का गढ़ होने के चलते यहां से गांधी परिवार काफी समय से जीत करता आ रहा है।

लेकिन अबकी बार प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह एमएलसी भी हैं पहले कांग्रेस में रहे अब भारतीय जनता पार्टी में है ।इनके एक भाई राकेश सिंह कांग्रेस से विधायक हैं ।अबकी बार बीजेपी ने इनके उपर दांव खेला है।इनके दूसरे भाई अवधेश सिंह भाजपा से जिला पंचायत अध्यक्ष हैं।

यह भी पढ़ें....बसपा नेता निर्मल तिवारी सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ बीजेपी में शामिल

पूरा परिवार राजनीति का एक हस्ती मानी जाता है।क्योंकि भारतीय जनता पार्टी से दिनेश प्रताप सिंह की सीट घोषित होने से भाजपा के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में खुशी की लहर है। दिनेश सिंह के मैदान में आ जाने से इस बार सांसद सोनिया गांधी को कड़ी टक्कर भी मिलेगी।

यह भी पढ़ें....भारतीय जनता पार्टी से निष्कासित नेता आईपी सिंह सपा में शामिल

1996, 1998 में भारतीय जनता पार्टी से अशोक कुमार सिंह यहां के सांसद रहे।1977 में जनता पार्टी से राजनारायण चुनाव लड़े।

जैसे ही रायबरेली के प्रत्याशी के रूप में दिनेश सिंह के नाम की घोषणा हुई लोगों ने पटाखे अबीर गुलाल लगाकर खुशी का इजहार किया। रायबरेली में भारतीय जनता पार्टी की सीट दो बार निकल चुकी है। अशोक कुमार सिंह यहां से सांसद रहे जनता पार्टी प्रत्याशी दिनेश सिंह को टिकट मिलने से लोगों में खुशी दिखाई दे रही है।

Anoop Ojha

Anoop Ojha

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story