×

IPS अफसरों के बीच बढ़ती तनातनी, किसी को तो भुगतना ही होगा खामियाजा

आईजी ने बाकायदा पत्र लिखकर लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा। लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। संभवत: यहीं से मतभेदों ने जन्म लिया जो गहराता चला गया। इसी बीच सएसपी ने हुसैनगंज के थाना प्रभारी दिनेश सिंह को पुलिस लाइन का रास्ता दिखा दिया। दिनेश सिंह ने आईजी के निर्देश पर चले ऑपरेशन मिलान के तहत सबसे ज्यादा युवकों और युवतियों की बरामदगी की थी।

zafar
Published on: 19 Aug 2016 7:29 AM GMT
IPS अफसरों के बीच बढ़ती तनातनी, किसी को तो भुगतना ही होगा खामियाजा
X

लखनऊ: यूपी में आईपीएस अधिकारियों के बीच तनातनी की खबरें अब आम होने लगी हैं। आईपीएस अफसरों के बीच मतभेद की खबरें तो अक्सर आया करती थीं लेकिन उनके ये किस्से अब आम लोगों के बीच चर्चा की वजह भी बन रहे हैं।

ips dispute-results awaited

ताजा मामला राजधानी की एसएसपी मंजिल सैनी और आईजी सतीश गणेश के बीच का है। कहा जा रहा है कि गोमतीनगर में धार्मिक आयोजन को लेकर हाल में हुए बवाल के बाद आईजी ने गोमतीनगर के इंसपेक्टर धीरेन्द्र शुक्ला को हटाने के लिए कहा था। लेकिन एसएसपी ने शुक्ला के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।

इसके बाद आईजी ने बाकायदा पत्र लिखकर लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा। लेकिन कुछ भी नहीं हुआ। संभवत: यहीं से मतभेदों ने जन्म लिया जो गहराता चला गया।

इसी बीच एसएसपी ने हुसैनगंज के थाना प्रभारी दिनेश सिंह को पुलिस लाइन का रास्ता दिखा दिया। दिनेश सिंह ने आईजी के निर्देश पर चले ऑपरेशन मिलान के तहत सबसे ज्यादा युवकों और युवतियों की बरामदगी की थी। जिसके लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया था। इसके बाद विवाद बढ़ता चला गया और इसकी चर्चा आम लोगों के बीच भी होने लगी। अब इंतजार इस बात का है कि इस विवाद का खामियाजा किसे भुगतना होगा।

zafar

zafar

Next Story