×

जानिए ऐसा क्या बोल गये 'शत्रु', जिसको लेकर अब देनी पड़ रही सफाई

कांग्रेस को मो. अली जिन्ना की पार्टी बताने के बाद अब शत्रुघ्न सिन्हा ने इसे लेकर आज सफाई दी। बयान पर मचे सियासी हंगामे के बाद सिन्हा ने कहा कि मैंने कल जो भी कहा था वो स्लिप ऑफ टंग था, मेरी जुबान फिसल गई थी।

Aditya Mishra
Published on: 27 April 2019 9:55 AM GMT
जानिए ऐसा क्या बोल गये शत्रु, जिसको लेकर अब देनी पड़ रही सफाई
X

नई दिल्ली: कांग्रेस को मो. अली जिन्ना की पार्टी बताने के बाद अब शत्रुघ्न सिन्हा ने इसे लेकर आज सफाई दी। बयान पर मचे सियासी हंगामे के बाद सिन्हा ने कहा कि मैंने कल जो भी कहा था वो स्लिप ऑफ टंग था, मेरी जुबान फिसल गई थी। मैं कहना चाहता था मौलाना आजाद, लेकिन मेरे मुंह से मो. अली जिन्ना निकल गया।

कांग्रेस के टिकट पर बिहार के पटना साहिब से चुनाव लड़ रहे शत्रुघ्न सिन्हा ने मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा के सौसर में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कह दिया था कि भारत की आजादी और विकास में जिन्ना का भी योगदान है।

ये भी पढ़ें...शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सपा में हुईं शामिल, राजनाथ के खिलाफ लड़ेंगी चुनाव

शत्रु ने दिया था ये बयान

कांग्रेस परिवार महात्मा गांधी से लेकर सरदार वल्लभ भाई पटेल तक, मो अली जिन्ना से लेकर जवाहर लाल नेहरू तक, इंदिरा गांधी से लेकर राजीव गांधी और राहुल गांधी तक की पार्टी है। भारत की आजादी और विकास में इन सभी का योगदान है। इसलिए मैं कांग्रेस पार्टी में आया हूं। और एक बार आ गया हूं, पहली और शायद आखिरी बार, अब जाने का सवाल नहीं है।



ये भी पढ़ें...कांग्रेस में शामिल होते ही बोले शत्रुघ्न, BJP वन मैन शो टू मैन आर्मी

उनके इसी बयान पर सियासी घमासान छिड़ गया था और भाजपा को कांग्रेस पर हमले का मौका मिल गया। इसे लेकर कांग्रेस को अपनी तरफ से सफाई भी देनी पड़ी। हालांकि कांग्रेस ने इस बयान से पूरी तरह पल्ला झाड़ते हुए भाजपा को ही सफाई देने को कहा।

आज पी चिदंबरम ने कहा, उनके (सिन्हा) जो भी विचार हैं, उसका स्पष्टीकरण दिया जाना चाहिए। कुछ दिन पहले वह भाजपा का हिस्सा था। भाजपा को बताना चाहिए कि वह इतने साल तक पार्टी का हिस्सा क्यों थे। मैं पार्टी के हर सदस्य के बयान पर स्पष्टीकरण नहीं दे सकता। सिर्फ पार्टी के आधिकारिक स्टैंड पर ही कुछ बोल सकता हूं।

ये भी पढ़ें...‘दो लोगों की सेना’ की नोटबंदी, जीएसटी ने अर्थव्यवस्था की कमर तोड़ दी : शत्रुघ्न

पी चिदंबरम ने किया शत्रु का बचाव

शत्रुघ्न सिन्हा के बयान पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने प्रतिक्रिया दी है। पी चिदंबरम ने कहा है कि शत्रुघ्न सिन्हा ने जो भी कहा है वो उनके अपने निजी विचार हैं। शत्रुघ्न सिन्हा ने मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में एक सभा के दौरान कहा कि देश की आजादी और तरक्की में मोहम्मद अली जिन्ना का भी सबसे बड़ा योगदान है।

पी चिदंबरम ने कहा, शत्रुघ्न सिन्हा के जो भी विचार हैं, ''उनको उन्हें स्पष्ट करना चाहिए। लेकिन कुछ दिन पहले वह बीजेपी का हिस्सा थे। तो बीजेपी समझाएं कि वह इतने साल के लिए बीजेपी का हिस्सा क्यों थे? मुझे हर सदस्य (कांग्रेस) का बयान समझाने की जरूरत नहीं है। मैं केवल पार्टी के आधिकारिक पद के लिए बोल सकता हूं।''



ये भी पढ़ें...ED ने पी चिदंबरम को आईएनक्स केस में पूछताछ के लिए पेश होने को कहा

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story