×

डॉ. महेश शर्मा ने रिकार्ड मतों से दर्ज की ऐतिहासिक जीत

गौतमबुद्धनगर लोगसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा ने लगातार दूसरी बार ऐतिहासिक जीत दर्जकर कमल का फूल खिलाया है, गौतमबुद्धनगर लोकसभा के पांचों विधानसभा सीट पर भाजपा को जीत मिली है।

Anoop Ojha
Published on: 23 May 2019 6:01 PM GMT
डॉ. महेश शर्मा ने रिकार्ड मतों से दर्ज की ऐतिहासिक जीत
X

ग्रेटर नोएडा: गौतमबुद्धनगर लोगसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा ने लगातार दूसरी बार ऐतिहासिक जीत दर्जकर कमल का फूल खिलाया है, गौतमबुद्धनगर लोकसभा के पांचों विधानसभा सीट पर भाजपा को जीत मिली है। सत्रहवीं लोकसभा में भाजपा प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा ने अपने निकटमत प्रतिद्बंदी बसपा व सपा गठबंधन प्रत्याशी सतवीर नागर को 3,36,922मतों से हराकर ऐतिहासिक दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें....मोदी के करिश्मे ने बनाया जीत का रास्ता -डा दिनेश शर्मा

डॉ. महेश शर्मा को पांचों विधान सभा में कुल 83०812 मत मिले, जबकि निकटतम प्रतिद्बंदी गठबंधन बसपा प्रत्याशी सतवीर नागर को कुल 4,93,89० मत मिले। कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. अरविन्द सिह को कुल 42०77 मत मिले। इस बार चुनाव आयोग ने मतताओं में ईवीएम के प्रति विश्वास जताने के लिए वीवी पैड भी लगाया था ताकि उन्हें इस बात का विश्वास हो जाय कि उन्होंने जो मत दिया उसी प्रत्याशी को मिला।

चुनाव आयोग के निर्देश पर एक विधान सभा में पांच वीवी पैड का मिलान किया गया, जिसकी वजह से मतगणना परिणाम घोषित करने में समय लगा। देश रात तक वीवी पैड के पर्चियों का मिलान किया गया। गौतमबुद्धनगर लोकसभा में कुल 1392952 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। पिछले लोकसभा चुनाव 2०14 में डॉ. महेश शर्मा को कुल 5,99,7०2 मत मिले थे जो सपा प्रत्याशी को 2,8०,212 मत से हराकर पहली बार लोकसभा में कदम रखा था।

यह भी पढ़ें....मोदी सुनामी: चौकीदार को सेवा विस्तार

गठबंधन प्रत्यासी किसी भी राउंड नहीं दे पाए टक्कर

समाजवादी पार्टी व बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी सतवीर नागर प्रथम राउंड से नोएडा और दादरी विधान सभा में सुरुआती मतगणना से बड़े अंतर से पीछे चल रहे थे। जेवर विधान सभा में भाजपा प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा के नजदीक जरुर पहुंच रहे थे, लेकिन किसी भी मतगणना राउंग में आगे नहीं निकल सके। भाजपा प्रत्याशी लगातार जीत की दिशा में आगे बढ़ते रहे। गठबंधन प्रत्याशियों को आशा थी कि ग्रामीण क्षेत्र में उनकी जीत होगी लेकिन जनता ने मोदी पर विश्वास करके मतदान किया और भाजपा प्रत्याशी के प्रति भरोसा जताया।

लोकसभा चुनाव 2०19 में प्रत्याशियों में मिले कुल मत

प्रत्याशी पार्टी मिले मत

1-डॉ. महेश शर्मा, भाजपा 8,3०812

2-सतवीर नागर, बसपा 4,9389०

3-अरविन्द सिह, कांग्रेस 42०77

4-जगदीप सिह, लोकजनशक्ति पार्टी 2725

5-जितेन्द्र सिह, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी(लोहिया)- 1862

6-दयाराम, आपकी अपनी पार्टी, (पीपुल्स)- 545

7-राघवेन्द्र कुमार, सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी (सुभाष पार्टी)-631

8-रामपाल, राष्ट्रीय समाज पक्ष- 1294

9-विनोद शर्मा, आल इंडिया राजीव कांग्रेस पार्टी- 1282

1०-विनोद कुमार नागर, राष्ट्रीय भारतीय जनजन पार्टी- 1366

11-सुरेश उपाध्याय, राष्ट्रीय जनता पार्टी- 1264

12-अशोक कुमार अधाना, निर्दलीय- 3939

13-रोदास गुप्ता, निर्दलीय- 2894

14-नोटा-8371

Anoop Ojha

Anoop Ojha

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story