×

सपनों में छिपे होते हैं जीवन के कई रहस्य

seema
Published on: 2 Feb 2018 9:50 AM GMT
सपनों में छिपे होते हैं जीवन के कई रहस्य
X

लखनऊ। सपनों की अपनी दुनिया है। ज्योतिष शास्त्र में सपनों को लेकर कई मान्यताएं प्रचलित हैं जिसके अनुसार ये हमें भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में बताते हैं। कुछ सपने शुभ फल देते हैं तो कुछ अशुभ। सपनों में महिलाओं के विभिन्न अवस्थाओं में दिखने के भी कई फल होते हैं। जानिये क्या बताते हैं हमारे सपने :

ऐसे सपने तोड़ते हैं संबंध

जब कोई सपने में किसी महिला को नाचते हुए देखता है या किसी नाटक में नारी का संवाद सुनता है तो उसका अपने प्रेमी या प्रेमिका से संबंध टूट जाता है। यदि कोई व्यक्ति सपने में किसी बुरका पहने औरत को देखे तो उसका मित्र उससे विश्वासघात करता है।

दाम्पत्य जीवन सुखमय

कोई व्यक्ति यदि सपने किसी स्त्री का चुंबन ले या उसके साथ संसर्ग करें तो उसे अचानक बहुत से धन की प्राप्ति होती है। यदि कोई व्यक्ति सपने में किसी युवती को कर्णफूल पहने देखे तो उसे कोई शुभ समाचार मिलता है या सफेद कपड़े पहने किसी औरत को घूंघट निकालते देखे तो उसका दाम्पत्य जीवन सुखमय व्यतीत होता है।

अतुल्य धन-संपत्ति की प्राप्ति

जिस पुरुष को सपने में गौरे रंग की सुंदर स्त्री आलिंगन करती है तो वह शीघ्र ही धनवान हो जाता है। जो पुरुष सपने में अपनी प्रेमिका का त्याग करता है उसे विरासत में अतुल्य धन-संपत्ति की प्राप्ति होती है।

सास-ससुर से झगड़ा

यदि कोई व्यक्ति सपने में अपनी प्रेमिका के साथ यात्रा करता है तो उसका दांपत्य जीवन अत्यंत सुखद व्यतीत होता है। जब कोई व्यक्ति सपने में किसी सजी-धजी दुल्हन को देखता है तो उसे सुख की प्राप्ति होती है लेकिन दुल्हन रोती हुई दिखे तो उसका अपने सास-ससुर से झगड़ा होता है।

उपहार

यदि कोई अविवाहित पुरुष सपने में अपनी प्रेमिका को हीरा अथवा हीरे से जड़ा आभूषण भेंट करता है तो उसका दांपत्य जीवन खराब होने का संकेत होता है। यदि कोई पुरुष सपने में किसी सुनहरे बालों वाली लड़की को देखता है तो उसका विवाह किसी धनी परिवार की युवती के साथ हो जाता है या कोई व्यक्ति देखे कि उसकी प्रेमिका के बाल लाल हैं तो आने वाले समय में वह युवती जिससे वह प्रेम करता है, उस पर दुराचरण का आरोप लगाती है।

मनमुटाव

सपने में यदि कोई यह देखे कि वह अपनी पत्नी से विदा ले रहा है तो वह शीघ्र ही रोग की चपेट में आ जाता है। यदि उसकी कोई प्रेमिका हो तो उससे उसका मनमुटाव हो जाता है।

स्वपन में पैसा

सपने में पैसा देखना शुभ माना गया है। यह धन लाभ की ओर संकेत देता है। अगर आप सपने में यह देखते हैं कि आपको कहीं से भी बहुत सारा पैसा मिला है। इस स्थिति में समझ लीजिए आपकी किस्मत चमकने वाली है। ऐसा सपना इस बात का पूर्व संकेत देता है कि आपको बिना मेहनत बहुत सारे पैसे मिलने वाले हैं। अगर आप सपने में सिक्के देखते हैं तो यह दरिद्रता का सूचक है। इसके अलावे सपने में कागज का नोट देखना साक्षात लक्ष्मी के आने की सूचना देता है।

seema

seema

सीमा शर्मा लगभग ०६ वर्षों से डिजाइनिंग वर्क कर रही हैं। प्रिटिंग प्रेस में २ वर्ष का अनुभव। 'निष्पक्ष प्रतिदिनÓ हिन्दी दैनिक में दो साल पेज मेकिंग का कार्य किया। श्रीटाइम्स में साप्ताहिक मैगजीन में डिजाइन के पद पर दो साल तक कार्य किया। इसके अलावा जॉब वर्क का अनुभव है।

Next Story