×

पढ़ें प्यार,एक्टिंग-संन्यास की कहानी, कैसे बनी हीरोइन से ड्रग्स क्वीन

Admin
Published on: 29 April 2016 7:33 AM GMT
पढ़ें प्यार,एक्टिंग-संन्यास की कहानी, कैसे बनी हीरोइन से ड्रग्स क्वीन
X

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस रही ममता कुलकर्णी एक बार फिर चर्चा में है। उनका नाम ड्रग्स के धंधे से जुड़ रहा है। ये मामला बहुत ही गंभीर और संगीन है। इसी महीने मुंबई से सटे ठाणे में 2 हजार करोड़ रुपये ज्यादा की ड्रग्स की बरामदगी के बाद शक की सुई ममता कुलकर्णी की ओर इसलिए घूम गई है क्योंकि अब ड्रग्स के इस धंधे के तार ममता कुलकर्णी के पति विकी गोस्वामी से जुड़ रहे हैं। आशंका इस बात की भी है कि ड्रग्स कारोबार से जुड़ी मीटिंग में ममता कुलकर्णी भी शामिल हुई थीं।

dggg

एक समाचार पत्र की रिपोर्ट के मुताबिक वे ड्रग्स की तस्करी में शामिल है। समाचार पत्र के मुताबिक ठाणे पुलिस का कहना है कि पिछले महीने बरामद की गई 20 टन एफेड्राइन ड्रग्स स्मगलिंग केस में ममता कुलकर्णी की अहम भूमिका थी। जांचकर्ताओं ने खुलासा किया है कि ममता कुलकर्णी का पति विकी गोस्वामी इसका मास्टर माइंड है। वह केन्या में रहता है। पहले भी उसका नाम ड्रग्स तस्करी से जुड़े मामलों में आता रहा है।

cc

ममता के पति जा चुके है जेल

1997 में वो दुबई में ड्रग्स ट्रैफिकिंग के मामले में गिरफ्तार किया गया था। उसने वहां 15 साल जेल की सजा काटी थी। इसके बाद ममता कुलकर्णी के साथ केन्या की राजधानी नैरोबी में जाकर बस गया। वहां उस पर कई मामले चल रहे हैं। ड्रग्स अपराधों के मामले में वह अमरीका और ठाणे पुलिस का वॉन्टेड अपराधी है। अमरीकी ड्रग्स इन्फोर्समेंट एजेंसी ने ठाणे पुलिस को विकी के ऑपरेशंस के बारे में जानकारी दी, जिसमें वो मेन संदिग्ध था। माना जा रहा है ममता कुलकर्णी अभी केन्या में है। ठाणे पुलिस के अधिकारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि इंटरपोल के डर से विकी गोस्वामी केन्या चला गया, लेकिन ममता दुबई,अमरीका,सिंगापुर और दक्षिण अफ्रीका में क्लाइंट्स से मुलाकातें करती थी।

fdg

विकी के खास ने किया खुलासा

मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मंगलवार को पुनीत श्रृंगी को गिरफ्तार किया। माना जाता है कि पुनीत मुंबई और ठाणे में विकी और ड्रग्स डीलरों के बीच मेन लींक था। पुनीत ने खुलासा किया है कि एक फर्म डायरेक्टर मनोज जैन भी विकी के साथ इस धंधे में शामिल है और उसने केन्या में विकी से कई बार मुलाकात की थी। इस महीने सोलापुर की एक फैक्ट्री से 20 टन एफेड्राइन ड्रग्स जब्त की गई थी।

fgfy

युवा दिलों की धड़कन थी

एक दौर था जब बॉलीवुड में ममता कुलकर्णी की अदाओं पर उनके फैंस का दिल धड़क उठा उठता था। दो साल पहले ममता कुलकर्णी ने दुनिया को ये कहकर चौंका दिया था कि वो आध्यात्म की दुनिया का हिस्सा बन चुकी हैं, लेकिन इस बार वो चर्चा में हैं अपने पति और दुनिया भर में ड्रग्स के धंधे के लिए बदनाम विजयगिरी गोस्वामी उर्फ विकी गोस्वामी की वजह से।

dg

कैसे जुड़ा ड्रग्स से नाता

पुलिस का दावा है कि ये देश की सबसे बड़ी ड्रग्स की बरामदगी है. इसी मामले के तार ममता कुलकर्णी से जुड़ते नजर आ रहे हैं. दरअसल ठाणे पुलिस के मुताबिक उनकी जांच के तार अफ्रीका तक जा पहुंचे थे और तभी अमेरिका की ड्रग्स एनफोर्समेंट एडमिनिस्ट्रेशन यानी डीईए ने और जानकारी दी कि दरअसल इस धंधे का सरगना अफ्रीकी देश केन्या से धंधा चलाने वाला विकी उर्फ विजयगिरी आनंदगिरी गोस्वामी हो सकता है यानी ममता कुलकर्णी का पति।

gffg

दरअसल अमेरिका इस मामले में इसलिए सामने आया है क्योंकि साल 2014 में अमेरिका की डीईए ने 6 महीने के स्टिंग ऑपरेशन के बाद विकी गोस्वामी और उसके अफ्रीका के बड़े ड्रग तस्कर बक्ताश बंधु को रंगे हाथ केन्या में गिरफ्तार करवाया था। तब भी ममता कुलकर्णी से ड्रग्स के धंधे को लेकर पूछताछ हुई थी।

विकी गोस्वामी जिसके प्यार में ममता मुंबई से दुबई और दुबई से केन्या पहुंच गई थी उस की वजह से ममता ड्रग्स से जुड़े मामले में पुलिस के रडार पर हैं। पुलिस का दावा है कि ममता कुलकर्णी ने विकी गोस्वामी से शादी के बाद विकी के केन्या और मोजाम्बिक में होटल और रियल एस्टेट जैसे कानूनी कारोबार से जुड़ी हुई है।

d

शादी के बाद बदल गई ममता कुलकर्णी

विकी गोस्वामी से शादी के बाद ममता कुलकर्णी की जिंदगी भी बदल गई. 20 साल पहले रुपहले पर्दे पर ममता कुलकर्णी ने तमिल फिल्म ननबरगल से से इंट्री ली थी। साल 1992 में ममता कुलकर्णी ने तिरंगा फिल्म से बॉलीवुड का सफर भी शुरू कर दिया था। इसके साल भर बाद ही यानी 1993 में ममता ने आशिक आवारा के साथ न्यू फेस का फिल्म फेयर जीतकर फिल्मी दुनिया में मजबूत दावेदारी ठोक दी और ग्लैमर की दुनिया में अपना सिक्का जमा लिया। करण अर्जुन, सबसे बड़ा खिलाड़ी, बाजी जैसी फिल्मों से अगले पांच साल तक ममता कुलकर्णी बॉलीवुड में मौके भी पाती रहीं और दर्शकों का प्यार भी। साल 2002 तक यानी ममता कुलकर्णी की आखिरी फिल्म कभी हम कभी तुम तक तक ममता की इमेज एक आयटम गर्ल की बनी रही, लेकिन इसके बाद वो गायब हो गई और इसकी वजह थी विकी गोस्वामी से मोहब्बत और शादी। इस मामले पर ममता कुलकर्णी ने आरोपों से इंकार किया और आरोपियों से जान पहचान से भी इंकार किया है।

Admin

Admin

Next Story