×

इस मिस इंडिया ने दुनिया को बनाया था अपना आशिक, अब हो गई गुमनाम

Admin
Published on: 18 March 2016 12:13 PM GMT
इस मिस इंडिया ने दुनिया को बनाया था अपना आशिक, अब हो गई गुमनाम
X

मुंबईः एक-दो हिट फिल्में देकर पर्दे से गायब होने वाली कई अभिनेत्रियां है। इन्हीं में से एक हैं पूर्व मिस इंडिया तनुश्री दत्ता। साल 2004 में फेमिना मिस इंडिया का टाइटल जीतने के बाद तनुश्री ने साल 2005 में फिल्म आशिक बनाया से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

tannu

ये फिल्म म्यूजिकल हिट रही। उसके बाद उन्हें इरफान खान के साथ फिल्म चॉकलेट मिली। कहा जाता है कि बॉलीवुड से किनारा करने के बाद तनुश्री का झुकाव अध्यात्म की तरफ हुआ और उन्होंने कई धार्मिक यात्राएं कीं और आश्रमों में रहीं।

jdkggg

तनुश्री दत्ता ने 2007 में स्पीड, रिस्क, गुड ब्वॉय बैड ब्वॉय और 2008 में सास बहू और सेंसेक्स में अभिनय किया, लेकिन ये सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रहीं।

dfhj

इसका नतीजा यह हुआ कि उन्हें फिल्में मिलना बंद हो गईं और तनुश्री बॉलीवुड से गायब हो गईं। कुछ सालों बाद वो एक इवेंट में बॉब कट बाल और साड़ी में दिखीं तो उन्हें पहचानना मुश्किल हो गया था।

sister

मॉडलिंग के लिए छोड़ी पढ़ाई

तनुश्री दत्ता का जन्म 19 मार्च को जमशेदपुर में एक बंगाली फैमिली में हुआ। इन्होंने मॉडलिंग के लिए बीकॉम फर्स्ट इयर में ही पढ़ाई छोड़ दी। तनुश्री की बहन इशिता भी फिल्म एक्ट्रेस और मॉडल हैं।

dutta

आश्रमों को लेकर दिया विवादित बयान

बॉलीवुड से दूर होने के बाद जब तनुश्री मीडिया से रूबरू हुई तो उन्होंने आश्रमों को लेकर विवादित बयान दिया। तनुश्री ने कहा कि आश्रमों में बॉलीवुड से ज्यादा सेक्स होता है। उन्होंने कई आश्रमों की यात्रा की है और हर आश्रम में यही बात कॉमन पाई है।

Admin

Admin

Next Story