TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

अखिल भारतीय साहित्य महोत्सव : शायर मंगल नसीम को भारतेंदु हरिश्चंद सम्मान

tiwarishalini
Published on: 24 Nov 2017 12:09 PM GMT
अखिल भारतीय साहित्य महोत्सव : शायर मंगल नसीम को भारतेंदु हरिश्चंद सम्मान
X

नई दिल्ली में युवा उत्कर्ष साहित्यिक मंच ने अपना चतुर्थ अखिल भारतीय साहित्य महोत्सव विगत दिनों रेलवे अधिकारी क्लब में आयोजित किया। यह आयोजन जितेन्द्र निर्मोही (वरिष्ठ साहित्यकार,कोटा राजस्थान ) की अध्यक्षता में हुआ जिसमें मुख्य अतिथि डॉ. इंदु शेखर ‘तत्पुरुष’ (अध्यक्ष ,राजस्थान साहित्य अकादमी उदयपुर ) थे। कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में प्रो.सरन घई (अध्यक्ष विश्व हिंदी संस्थान ,कनाडा) और विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार एवं समाज सेवी डॉ. अशोक मैत्रेय, हरिसुमन बिष्ट (सचिव,भोजपुरी अकादमी दिल्ली), डॉ. देवनारायण शर्मा, (अध्यक्ष देशज हिंदी समिति), डॉ. रमा द्विवेदी (वरिष्ठ साहित्यकार हैदराबाद) और डॉ. राम कुमार चतुर्वेदी (कवि एवं व्यंग्यकार, मध्य प्रदेश) उपस्थित हुए।

इस अवसर पर ‘वर्तमान में साहित्य एवं साहित्यकार’ तथा ‘कविता के समक्ष वर्तमान की चुनौतियों’ पर एक परिचर्चा आयोजित की गई जिसमें कई वरिष्ठ साहित्यकार डा.पुष्पा जोशी, प्रमिला आर्य,डा,अतिराज सिंह ,त्रिभवन कौल देश ने अपने विचार व्यक्त किये। इस मौके पर ओमप्रकाश शुक्ल द्वारा रचित काव्य पुस्तक ‘गांधी और उनके बाद’ तथा मंच की स्मारिका ‘उत्कर्ष की ओर’ (वार्षिकी 2016-2017) का विमोचन भी किया गया।

युवा उत्कर्ष साहित्यिक मंच ने इस वर्ष का शिखर सम्मान भारतेंदु हरिश्चंद 2017 प्रख्यात साहित्यकार एवं शायर मंगल नसीम को प्रदान किया। यह सम्मान हर वर्ष साहित्य में अपना विशेष योगदान करने वाले वरिष्ठ साहित्यकार को प्रदान किया जाता है। इस वर्ष का कविता का शिखर सम्मान -महादेवी वर्मा श्रेष्ठ कवयित्री सम्मान -डॉ. रमा द्विवेदी को दिया गया। हिंदी कविता की ‘गीत विधा’ में उत्कृष्ट लेखन के लिए वरिष्ठ कवि बालकृष्ण शर्मा बालेन्दु को ‘भारत भूषण सम्मान’ दिया गया।

ये भी पढ़ें :गीता जयंती 30 नवम्बर पर विशेष : पलायन से पुरुषार्थ का प्रेरणागीत

व्यंग्य में उत्कृष्ट लेखन के लिए सुशील सिद्धार्थ को ‘शरद जोशी सम्मान’ को प्रदान किया गया। इसकी अतिरिक्त बसंत शर्मा को मुक्तक विधा में गोपाल सिंह नेपाली सम्मान, नीरजा मेहता को श्रेष्ठ साहित्यिक संचालिका सम्मान, युवा कवि चंचलेश शाक्य को अमीर खुसरो सम्मान, केदार नाथ मसीहा को उत्कृष्ट लेखन के लिए ‘मुंशी प्रेमचन्द्र सम्मान’, अजय पाण्डेय को गजल के क्षेत्र में उत्कृष्ट लेखन के लिए मिर्जा गालिब सम्मान, गोप कुमार मिश्र को हिंदी साहित्य में छंद सृजन के उत्कृष्ट लेखन के लिए कबीर सम्मान, कवियत्री डॉ इंदिरा शर्मा को हिंदी कविता में मुक्त विधा में उत्कृष्ट लेखन के लिए सूर्यकान्त निराला सम्मान, कवि राजकिशोर मिश्र को श्रेष्ठ साहित्यिक संचालक सम्मान, पर्पल पेन को श्रेष्ठ साहित्यिक संस्था सम्मान तथा मंच के मीडिया प्रभारी संजय कुमार गिरि को गणेश शंकर विद्यार्थी सम्मान से सम्मानित किया गया।

इस समारोह में देश भर से पधारे दो सौ साहित्यकारों ने भाग लिया। अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान मंच के पदाधिकारियों रामकिशोर उपाध्याय, त्रिभुवन कौल, सुरेशपाल वर्मा, संजय गिरि, श्वेताभ पाठक, अकेला इलाहाबादी और ओमप्रकाश शुक्ल द्वारा पुष्पगुच्छ एवं शाल देकर किया गया। मंच के महासचिव ओम प्रकाश शुक्ल ने मंच की गत एक वर्ष की साहित्यिक गतिविधियों पर प्रकाश डाला।

tiwarishalini

tiwarishalini

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story