×

आज थम जाएगा पहले चरण का चुनाव प्रचार, 11 अप्रैल को इन सीटों पर होंगे मतदान

लोकसभा चुनाव के पहले चरण की आठ सीटों पर चुनाव प्रचार का शोर मंगलवार को शाम 5 बजे थम जाएगा। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज महागठबंधन के चुनावी प्रचार के लिए दोपहर बाद गया के गांधी मैदान पहुंचेंगे। उनके साथ शत्रुघ्न सिन्हा भी होंगे। वे सभा के बाद रोड शो भी करेंगे।

Aditya Mishra
Published on: 9 April 2019 8:55 AM IST
आज थम जाएगा पहले चरण का चुनाव प्रचार, 11 अप्रैल को इन सीटों पर होंगे मतदान
X

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के पहले चरण की आठ सीटों पर चुनाव प्रचार का शोर मंगलवार को शाम 5 बजे थम जाएगा। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज महागठबंधन के चुनावी प्रचार के लिए दोपहर बाद गया के गांधी मैदान पहुंचेंगे। उनके साथ शत्रुघ्न सिन्हा भी होंगे। वे सभा के बाद रोड शो भी करेंगे।

राहुल के साथ मंच पर तेजस्वी यादव और उपेंद्र कुशवाहा भी मौजूद रहेंगे। गया से हम के जीतनराम मांझी और औरंगाबाद से हम के ही उपेन्द्र प्रसाद महागठबंधन की ओर से चुनाव लड़ रहे है।

ये भी पढ़ें...लोकसभा चुनाव : जानिए पैरम्बलूर लोकसभा सीट के बारे में, सिर्फ यहां…

11 अप्रैल को यहां होगी वोटिंग

सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर में संसदीय सीटों के लिए 96 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। इस सीटों के लिए 11 अप्रैल को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। कैराना, बिजनौर, गौतमबुद्ध नगर और बागपत में 13-13, गाजियाबाद में 12, सराहनपुर और मेरठ में 11-11 और मुजफ्फरनगर में 10 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं।

पहले चरण के चुनाव के लिए 6716 मतदान केंद्र और 16,581 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इन आठ लोकसभा क्षेत्रों में लगभग 1.50 करोड़ मतदाता हैं, इनमें 82.24 लाख पुरुष, 68.39 लाख महिला और 1014 तृतीय लिंग मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे।

लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के साथ ही पहले चरण की आठ सीटों पर उम्मीदवारों ने चुनाव प्रचार शुरू कर दिया था। पश्चिमी यूपी की आठ सीटों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मेरठ और सहारनपुर में सभा की। गठबंधन में सपा प्रमुख अखिलेश यादव, बसपा सुप्रीमो मायावती और रालोद अध्यक्ष अजीत सिंह ने रविवार को सहारनपुर में संयुक्त सभा की है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा ने भी कई जगह सभाएं की और गाजियाबाद में रोड शो किया। उम्मीदवारों और उनके समर्थकों ने भी दिनरात घर घर दस्तक देकर, नुक्कड़ सभाएं और चौपाल लगाकर प्रचार किया।

ये भी पढ़ें...लोकसभा चुनाव : क्या दिल्ली में बीजेपी दोहरा पाएगी पिछला रिकार्ड प्रदर्शन

इन दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर

सहारनपुर से भाजपा के राघव लखन पाल, कांग्रेस के इमरान मसूद और बसपा के फजलुर्रहमान के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। बागपत में केन्द्रीय मंत्री सतपाल सिंह और रालोद के उपाध्यक्ष जयंत सिंह के बीच सीधा मुकाबला है। मुजफ्फरनगर में भाजपा के संजीव बालियान और रालोद के अध्यक्ष अजीत सिंह चौधरी के बीच टक्कर है।

कैराना में भाजपा के प्रदीप चौधरी और सपा की तबसुम हसन के बीच सीधा मुकाबला है। गाजियाबाद में केन्द्रीय मंत्री भाजपा के उम्मीदवार जनरल वी.के. सिंह और सपा के सुरेश बंसल, गौतमबुद्ध नगर में केन्द्रीय मंत्री भाजपा उम्मीदवार डॉ. महेश शर्मा और बसपा के सतवीर नागर के बीच मुकाबला है। बिजनौर में भाजपा के कुंवर भारतेन्द्र और बसपा के मलूक नागर के बीच सीधी टक्कर है।

लोकसभा क्षेत्र पुरुष महिला तृतीय लिंग कुल

सहारनपुर - 922046 800393 141 1722580

कैराना - 887718 756115 101 1643934

मुजफ्फर नगर - 912745 772733 116 1685594

बिजनौर - 887589 763432 84 1651105

मेरठ - 1021484 850529 133 1872146

बागपत - 880325 711870 102 1592297

गाजियाबाद - 1480510 1176108 161 2656779

गौतमबुद्ध नगर - 1232418 1008653 176 2241247

ये भी पढ़ें...Election 2019: लोकसभा चुनाव में फीका है भगवा का चटक रंग



Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story