×

राहुल ने बताई GDP की नई परिभाषा- निशाने पर PM,FM

Rishi
Published on: 6 Jan 2018 11:40 AM GMT
राहुल ने बताई GDP की नई परिभाषा- निशाने पर PM,FM
X

नई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को देश की अर्थव्यवस्था में गिरावट को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा और 'जीडीपी' को 'सकल विभाजनकारी राजनीति' बताया। राहुल गांधी ने निवेश, बैंक क्रेडिट ग्रोथ, रोजगार निर्माण, कृषि वृद्धि में कमी पर प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी और वित्तमंत्री अरुण जेटली दोनों पर निशाना साधा।

ये भी देखें :राहुल पर पड़ी ट्वीट की मार, विशेषाधिकार नोटिस भेजा गया लोस अध्यक्ष के पास

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, "वित्तमंत्री जेटली और मोदी की सकल विभाजनकारी राजनीति 'ग्रॉस डिवाइसिव पॉलिटिक्स' (जीडीपी) वाली जीनियस जोड़ी ने भारत को : 13 वर्षो में सबसे कम निवेश, 63 वर्षो में सबसे कम बैंक क्रेडिट ग्रोथ, आठ वर्षों में सबसे कम रोजगार निर्माण, कृषि जीवीए वृद्धि में 1.7 प्रतिशत की कमी, राजकोषीय घाटा आठ वर्षो में सबसे ज्यादा और ठप परियोजनाएं दी हैं।"



ये भी देखें : How will ‘shivbhakt’ Rahul Gandhi be back to his ‘secular’ polity?

राहुल ने अपने ट्वीट के साथ केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय(सीएसओ) के रपट को संलग्न किया है, जिसमें 2017-18 के दौरान भारत की आर्थिक वृद्धि दर 7.1 प्रतिशत से कम रहने का अनुमान लगाया गया है। वर्ष 2016-17 में भारत ने 7.1 प्रतिशत की आर्थिक वृद्धि दर हासिल की थी।

सीएसओ के डाटा के अनुसार, "वस्तु एवं सेवा कर लागू करने और विनिर्माण क्षेत्र में कमी आने से 2017-18 के दौरान आर्थिक वृद्धि दर 6.5 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया है।"

Rishi

Rishi

आशीष शर्मा ऋषि वेब और न्यूज चैनल के मंझे हुए पत्रकार हैं। आशीष को 13 साल का अनुभव है। ऋषि ने टोटल टीवी से अपनी पत्रकारीय पारी की शुरुआत की। इसके बाद वे साधना टीवी, टीवी 100 जैसे टीवी संस्थानों में रहे। इसके बाद वे न्यूज़ पोर्टल पर्दाफाश, द न्यूज़ में स्टेट हेड के पद पर कार्यरत थे। निर्मल बाबा, राधे मां और गोपाल कांडा पर की गई इनकी स्टोरीज ने काफी चर्चा बटोरी। यूपी में बसपा सरकार के दौरान हुए पैकफेड, ओटी घोटाला को ब्रेक कर चुके हैं। अफ़्रीकी खूनी हीरों से जुडी बड़ी खबर भी आम आदमी के सामने लाए हैं। यूपी की जेलों में चलने वाले माफिया गिरोहों पर की गयी उनकी ख़बर को काफी सराहा गया। कापी एडिटिंग और रिपोर्टिंग में दक्ष ऋषि अपनी विशेष शैली के लिए जाने जाते हैं।

Next Story