जयपुर: कांग्रेस ने लोगों को गुमराह किया- पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे

भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कांग्रेस पार्टी पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए गुरुवार को कहा कि कांग्रेस ने 55 साल से लो

Anoop Ojha
Published on: 18 April 2019 11:13 AM GMT

जयपुर: भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कांग्रेस पार्टी पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए गुरुवार को कहा कि कांग्रेस ने 55 साल से लोगों को झूठ और फरेब में रखने का काम किया है।

यह भी पढ़ें.....आचार संहिता उल्लंघन : AIADMK ने स्टालिन और मारन के खिलाफ की शिकायत

वे श्रीगंगानगर में भाजपा प्रत्याशी निहालचंद के समर्थन में आयोजित एक जनसभा को संबोधित कर रही थीं। राजे ने कांग्रेस पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस ने 55 साल से लोगों को झूठ और फरेब में रखा जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली राजग सरकार ने पांच साल में विकास के साथ-साथ देश को सुरक्षित करने और देश को अग्रणी देश बनाने का काम किया है।

यह भी पढ़ें.....भाजपा ने मेयर चुनावों के लिए तीन पार्षदों को अपना उम्मीदवार नामित किया

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत राज्य के 13 लाख लोगों को प्रधानमंत्री आवास मिला, 50 लाख युवाओं को मुद्रा लोन मिला, 17 लाख लोगों को सौभाग्य योजना के तहत लाभ मिला है।

यह भी पढ़ें.....बिजनौर जिले के इस गांव में बूथ नहीं बनाये जाने पर ग्रामीणों ने किया मतदान का बहिष्कार

उन्होंने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने पिछले पांच वर्षों में 50 करोड़ में से 22 करोड़ लोगों को संबंल प्रदान करने का काम किया है।

हाल ही में अंधड़ और बारिश के कारण किसानों की फसलों को हुए नुकसान पर चिंता व्यक्त करते हुए राजे ने कहा कि श्रीगंगानगर में प्राकृतिक प्रकोप से भारी तबाही हुई है।

(भाषा)

Anoop Ojha

Anoop Ojha

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story