×

डाकू मलखान सिंह प्रसपा के बने स्टार प्रचारक

बीहड़ों में कई दशकों तक अपनी सल्तनत चलाने वाले डाकू मलखान सिंह अब सक्रिय राजनीति में उतर आए है।चंबल के बागियों का राजनीति से गहरा संबंध रहा है।

Vidushi Mishra
Published on: 15 April 2019 5:48 AM GMT
डाकू मलखान सिंह प्रसपा के बने स्टार प्रचारक
X

कानपुर: बीहड़ों में कई दशकों तक अपनी सल्तनत चलाने वाले डाकू मलखान सिंह अब सक्रिय राजनीति में उतर आए है।चंबल के बागियों का राजनीति से गहरा संबंध रहा है। पूर्व दस्यु सरगना मलखान सिंह को प्रसपा का स्टार प्रचारक बनाया गया है। उन्हें कानपुर बुंदेलखंड की जिम्मेदरी सौंपी गई है।

दरसल मलखान सिंह का कानपुर बुंदेलखंड के जनपदों से गहरा रिश्ता रहा है। मलखान सिंह अपनी बेबाक बयानबाजी के लिए मशहूर है। उनका चंबल से लगे बांदा ,हमीरपुर ,महोबा ,इटावा ,मिश्रिख जैस जनपदों में आज भी उनका वर्चस्व कायम है।

यह भी पढ़े:जया-आजम प्रकरण पर सुषमा बोलीं- भीष्म वाली गलती न दोहराएं मुलायम

प्रसपा ने मलखान सिंह को धौरहरा लोकसभा सीट से कैंडिडेट बनाया है। इसके साथ ही स्टार प्रचारक की भी जिम्मेदारी दी गई है। मलखान सिंह अर्कवंशी समाज से आते है अपने समाज में उनकी जबर्दस्त पकड़ है।

कानपुर बुंदेलखंड कई जनपदों में अर्कवंशी समाज की अच्छी जनसंख्या है। मलखान सिंह को सुनने वालो की अच्छी भीड़ जमा होती है। ठेठ और खड़ी बोलचाल की वजह से लोग उन्हें देखना और समझना भी चाहते है।

यह भी पढ़े:राहुल-प्रियंका आज यूपी में ‘न्याय रथ’ को दिखाएंगे हरी झंडी, गुजरात में गरजेंगे शाह

मलखान सिंह ने बीहड़ में अपनी जिंदगी के लगभग 18 साल बिताए है। मलखान सिंह डकैतों के सरगना थे ,उनके गैंग ने कभी महिलाओं और बच्चो पर अत्याचार नही किया है। महिलाओं से संबंधित उन पर एक भी मामला दर्ज नही हुआ है।

इस बात पर वो आज भी फक्र महसूस करते है। वो अपने बयानों में इस बात का कई बार जिक्र कर चुके है, कि मैंने हमेशा महिलाओं को इज्जत की है। उनके अधिकारों की भी लड़ाई लड़ी है और हमेशा लड़ता रहूँगा।

मलखान सिंह ने संन 1980 में एमपी के तत्कालीन मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह के सामने सपने साथियों के साथ आत्मसमर्पण किया था। बीहड़ का रास्ता छोड़ कर आम नागरिकों की तरह जीवन यापन करने का वादा किया था।

मलखान सिंह पर 32 पुलिस कर्मियों और 185 लोगो की हत्या का आरोप था। इसके साथ ही चार दर्जन से अधिक डकैती ,अपहरण ,लूट ,रंगदारी के अपराधिक मामले दर्ज थे।

यह भी पढ़े:BJP से नाराज हैं ओमप्रकाश राजभर, आज कर सकते हैं दो दर्जन प्रत्याशियों का ऐलान

मलखान सिंह बांदा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहते थे। बांदा उनकी मनपसंद सीट थी बांदा से मलखान सिंह का गहरा लगाव है। जब वो दस्यु सरगना थे तो कई वर्षो तक बांदा के बीहड़ो और जंगलों में फरारी काटी है। बांदा के लोग उन्हें मल्लू के नाम से भी जानते है।

गरीबों की मदद करना और साहूकारों से नफरत करना उनकी आदत में सुमार था। बांदा लोकसभा सीट से ददुआ के भाई बाल कुमार पटेल कांग्रेस पार्टी से चुनावी मैदान में है। ददुआ के भाई बाल कुमार के खिलाफ बांदा से चुनावी मैदान में मलखान सिंह नही उतरे।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story