×

हाफ गर्लफ्रेंड का बारिश सॉन्ग होगा तय डेट से पहले रिलीज, जानिए असली वजह

suman
Published on: 12 April 2017 3:52 AM GMT
हाफ गर्लफ्रेंड का बारिश सॉन्ग होगा तय डेट से पहले रिलीज, जानिए असली वजह
X

मुंबई: फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड का ट्रेलर आते ही छा गया है।अब लगता है मेकर्स फिल्म की अग्रेसिव मार्केटिंग करना चाहते हैं और इस बार इसकी वजह है श्रद्धा कपूर और बारिश का लकी होना। फिल्म मेकर्स ने फिल्म के पहले गाने बारिश को आज यानि 12 अप्रैल को ही रिलीज करने का मन बना लिया है, जबकि पहले ये गाना एक हफ्ते बाद रिलीज होना था।

फिल्म मेकर्स का मानना है कि जब भी श्रद्धा कपूर और बारिश के साथ कोई गाना रहा है वो फिल्म हिट रही है। चाहे वो आशिकी टू रही हो या फिर बागी। मेकर्स चाहते है कि इस चिलचिलाती गर्मी में इस गाने को कैश किया जाये..इस गाने में अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर जमकर बारिश में रोमांस करते नजर आएंगे।

आगे देखिए ट्रेलर...

suman

suman

Next Story