×

हान कांग ने जीता मैन बुकर प्राइज 2016, नोबेल प्राइज विजेताओं को पछाड़ा

By
Published on: 17 May 2016 11:10 AM GMT
हान कांग ने जीता मैन बुकर प्राइज 2016, नोबेल प्राइज विजेताओं को पछाड़ा
X

लंदन: साउथ कोरियाई राईटर हान कांग को उनके उपन्यास ‘द वेजिटेरियन’ के लिए 'मैन बुकर इंटरनेशनल अवार्ड-2016' से नवाजा गया है। कांग ने इस अवार्ड के लिए जिन राईटर को पीछे छोड़ा है, उनमें नोबल अवार्ड विनर्स ओरहान पामुक और अंतरराष्ट्रीय बेस्ट सेलर एलेना फेरांटे शामिल हैं।

हान कांग के इस उपन्यास में एक ऐसी महिला की कहानी है जो 45 साल की है और मांस खाना छोड़कर पेड़ बनने की इच्छा रखने लगती है।

अंग्रेजी भाषा में ट्रांसलेट होने वाला हान कांग का पहला उपन्यास

-'द वेजीटेरियन' अंग्रेज़ी भाषा में ट्रांसलेट होने वाला हान कांग का पहला उपन्यास है।

-हान कांग की इस क़िताब का इंग्लिश ट्रांसलेशन देब्रह स्मिथ ने किया है।

-उनकी दूसरी किताब ' ह्यूमन एक्ट' भी पब्लिश हो चुकी है।

-हान कांग ने बताया कि उन्हें इस किताब का आइडिया अपनी एक लघुकथा 'द फ्रूट ऑफ़ माई वुमेन' को पढ़ने के बाद आया।

-इसमें एक महिला पौधे में बदल जाती है।

man-booker-prize

पुरस्कार राशि राईटर और ट्रांसलेटर में बटेंगी

-पुरस्कार चयन समिति के अध्यक्ष बोएड टॉनकिन ने कहा कि हान कांग का काम अविस्मरणीय, सशक्त और मौलिक था।

-मैन बुकर इंटरनेशनल की 50 हज़ार पाउंड की पुरस्कार राशि हान कांग और देब्रह स्मिथ में बंटेगी।

इस पुरस्कार की रेस में ये थे शामिल

इस पुरस्कार की दौड़ में नोबल पुरस्कार विजेता ओरहन पामुक, इतावली लेखक एलेना फ़ेरांटे, अंगोला के वर्डस्मिथ जोस इड्रूडो एग्वालसा, चीनी लेखक यान लियांके और ऑस्ट्रियन उपान्यासकार रॉबर्ट सीथर शामिल थे।

Next Story