×

अवैध प्रवासी देश के लिए ‘दीमक’,दूसरे कार्यकाल में घुसपैठिये होंगे बाहर: अमित शाह

संविधान में अनुच्छेद 370 को शामिल करने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू और कांग्रेस को भी जिम्मेदार ठहराया, जो जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा प्रदान करता है।

SK Gautam
Published on: 4 April 2019 3:34 AM GMT
अवैध प्रवासी देश के लिए ‘दीमक’,दूसरे कार्यकाल में घुसपैठिये होंगे बाहर: अमित शाह
X
अमित शाह की फ़ाइल फोटो

सुंदरबनी (जम्मू-कश्मीर): रोहिंग्याओं को देश में घुसने से रोकने के लिए भाजपा नीत राजग सरकार को श्रेय देते हुए, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार को कहा कि मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल की समाप्ति से पहले सभी घुसपैठियों को देश से बाहर निकाल देंगे।

शाह ने अवैध प्रवासियों को देश के लिए ‘दीमक’ बताया।

ये भी देखें : नमो टीवी मामला: आयोग ने केन्द्र से जानकारी मांगी, कांग्रेस का लोकतंत्र का गला घोंटने का आरोप

उन्होंने संविधान में अनुच्छेद 370 को शामिल करने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू और कांग्रेस को भी जिम्मेदार ठहराया, जो जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा प्रदान करता है।

राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के करीब स्थित इस सीमावर्ती शहर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुये शाह ने पूछा ‘‘भाजपा सरकार द्वारा किया गया सबसे बड़ा काम देश में रोहिंग्याओं की घुसपैठ को खत्म करना था। पीडीपी ने रोहिंग्याओं (राज्य में) का स्वागत किया। मुझे बताइए कि क्या रोहिंग्याओं की घुसपैठ रुकनी चाहिए या नहीं,"

बड़ी संख्या में मौजूद श्रोताओं ने जोरदार आवाज में ‘‘हाँ’’ के साथ जवाब दिया।

(भाषा)

SK Gautam

SK Gautam

Next Story