×

भारतीय जनता पार्टी से निष्कासित नेता आईपी सिंह सपा में शामिल

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा से निकाले गए नेता आईपी सिंह को लाल टोपी पहनाकर पार्टी में शामिल किया।

Anoop Ojha
Published on: 3 April 2019 4:23 PM GMT
भारतीय जनता पार्टी से निष्कासित नेता आईपी सिंह सपा में शामिल
X

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा से निकाले गए नेता आईपी सिंह को लाल टोपी पहनाकर पार्टी में शामिल किया।

यह भी पढ़ें.....lok sabha election 2019: मायावती की आन्ध्र प्रदेश में दूसरी रैली 4 अप्रैल को

भाजपा ने आईपी सिंह को पिछले दिनों पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते निकाल दिया था। उन्होंने सपा मुखिया को अपने घर में कार्यालय खोलने का आफर दिया था। आईपी सिंह पिछले काफी समय से भाजपा नेतृत्व से नाराज चल रहे थे। वहीं आईपी सिंह ने ट्विट कर आजमगढ़ से निरहू को टिकट दिए जाने की आलोचना की है।

यह भी पढ़ें.....loksabha election 2019: भाकपा ने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की

उन्होंने कहा है कि आजमगढ़ से निरहू को टिकट देकर जिसका कभी जनता से कोई सरोकार नहीं रहा भाजपा ने यह सुनिश्चित कर दिया है कि अखिलेश यादव वहां से प्रचंड जीत हासिल कर नया कीर्तिमान रचेंगे। वह स्वयं अपर हर संभव पल इस महायज्ञ को समर्पित कर आजमगढ़ के घर-घर जाकर उनके लिए वोट मांगूंगा।

Anoop Ojha

Anoop Ojha

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story