×

टूट गया चांद पर पहुंचने का इजराइल का सपना, अंतरिक्ष यान दुर्घटनाग्रस्त

चांद पर उतरने से महज कुछ ही क्षण पहले इजराइल के अंतरिक्ष यान का पृथ्वी से संपर्क कट गया और वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना के साथ ही निजी वित्त पोषित पहला चन्द्र मिशन इतिहास बनाने में नाकाम रहा।

Rishi
Published on: 12 April 2019 3:46 AM GMT
टूट गया चांद पर पहुंचने का इजराइल का सपना, अंतरिक्ष यान दुर्घटनाग्रस्त
X

येहुद : चांद पर उतरने से महज कुछ ही क्षण पहले इजराइल के अंतरिक्ष यान का पृथ्वी से संपर्क कट गया और वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना के साथ ही निजी वित्त पोषित पहला चन्द्र मिशन इतिहास बनाने में नाकाम रहा।

चन्द्रमा पर उतरने के अंतिम चरण में अंतरिक्ष यान का संपर्क पृथ्वी पर स्थित नियंत्रण कक्ष से टूट गया। उसके कुछ ही देर बाद मिशन को असफल घोषित कर दिया गया।

इजराइल एरोस्पेस इंडस्ट्रीज के अंतरिक्ष विभाग के महाप्रबंधक ओफेर डोरोन ने बताया, हमारा यान चन्द्रमा की सतह पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष यान टुकडे-टुकड़े होकर अपने उतरने वाली जगह पर बिखर गया है।

ये भी देखें : लोकसभा चुनाव : जानिए दमन एंड दीव लोकसभा सीट के बारे में, सिर्फ यहां…

डोरोन ने बताया कि लैंडिंग से कुछ ही देर पहले अंतरिक्ष यान का इंजन बंद हो गया। जब तक उसे दोबारा चालू किया जाता, यान की गति सुरक्षित लैंडिंग के हिसाब से बहुत ज्यादा थी।

उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक असफलता के कारणों का पता लगा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इंजन बंद हो गया। इंजन ने काम करना बंद कर दिया और अंतरिक्ष यान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हमें इतना ही पता है।

ये भी देखें :लोकसभा चुनाव : जानिए पुडुचेरी लोकसभा सीट के बारे में, सिर्फ यहां…

पूरे घटनाक्रम को प्रधानमंत्री बेंजामीन नेतन्याहू सहित कमरे में खचाखच भरे दर्शकों सहित लगभग पूरे देश ने देखा। इसका टीवी पर सीधा प्रसारण हो रहा था।

Rishi

Rishi

आशीष शर्मा ऋषि वेब और न्यूज चैनल के मंझे हुए पत्रकार हैं। आशीष को 13 साल का अनुभव है। ऋषि ने टोटल टीवी से अपनी पत्रकारीय पारी की शुरुआत की। इसके बाद वे साधना टीवी, टीवी 100 जैसे टीवी संस्थानों में रहे। इसके बाद वे न्यूज़ पोर्टल पर्दाफाश, द न्यूज़ में स्टेट हेड के पद पर कार्यरत थे। निर्मल बाबा, राधे मां और गोपाल कांडा पर की गई इनकी स्टोरीज ने काफी चर्चा बटोरी। यूपी में बसपा सरकार के दौरान हुए पैकफेड, ओटी घोटाला को ब्रेक कर चुके हैं। अफ़्रीकी खूनी हीरों से जुडी बड़ी खबर भी आम आदमी के सामने लाए हैं। यूपी की जेलों में चलने वाले माफिया गिरोहों पर की गयी उनकी ख़बर को काफी सराहा गया। कापी एडिटिंग और रिपोर्टिंग में दक्ष ऋषि अपनी विशेष शैली के लिए जाने जाते हैं।

Next Story