×

PHOTOS: इटली से आए दंपति ने आगरा में की हिंदू रीति-रिवाज से शादी

suman
Published on: 12 Nov 2016 5:18 AM GMT
PHOTOS: इटली से आए दंपति ने आगरा में की हिंदू रीति-रिवाज से शादी
X

लखनऊ: आगरा के बटेश्वर शिव मंदिर में एक विदेशी बुजुर्ग दंपति ने शादी का जोड़ा पहन कर हिंदू रीति से शादी की। यहां देवोत्थान पर्व पर बुजुर्ग दंपति ने शादी के फेरे लिए। ये बुजुर्ग दंपति इटली के रहने वाले है इस बुजुर्ग दंपति ने बटेश्वर के शिव मंदिर में भगवान शिव को साक्षी मानकर शादी रचाई है।

agra

इस दंपति का नाम अरमांडो 74 साल व महिला रोजी 69 साल इटली के बिअेल्ला शहर के रहने वाले है। इन दोनों की शादी को देखने के लिए मंदिर में आस-पास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सोनिया गांधी से प्रभावित इटली के दंपति ने बटेश्वर में भगवान को शिव को साक्षी मानकर फेरे लिए। ये दंपति सोनिया राजीव गांधी की शादी से प्रभावित रही है।

suman

suman

Next Story