×

जितिन प्रसाद और दस्यु सम्राट मलखान सिंह होंगे आमने-सामने

शिवपाल यादव ने अपनी पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) से पूर्व बागी सम्राट मलखान सिंह को धौरहरा संसदीय क्षेत्र का उम्मीदवार घोषित किया है। अब इस सीट पर दस्यु सम्राट मलखान सिंह और कांग्रेस उम्मीदवार जितिन प्रसाद आमने-सामने होंगे।

Dhananjay Singh
Published on: 30 March 2019 1:23 PM GMT
जितिन प्रसाद और दस्यु सम्राट मलखान सिंह होंगे आमने-सामने
X

लखनऊ : शिवपाल यादव ने अपनी पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) से पूर्व बागी सम्राट मलखान सिंह को धौरहरा संसदीय क्षेत्र का उम्मीदवार घोषित किया है। अब इस सीट पर दस्यु सम्राट मलखान सिंह और कांग्रेस उम्मीदवार जितिन प्रसाद आमने-सामने होंगे।

मलखान सिंह ने बताया कि शनिवार को लखनऊ में शिवपाल सिंह यादव से उनकी मुलाकात हुई है। पार्टी अध्यक्ष ने उन्हें धौरहरा संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए हरी झण्डी दे दी है। मलखान ने कहा कि जल्द ही सीतापुर आकर चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे।

यह भी देखें:-आईएएस सुहास एल वाई ने तुर्की पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल में दर्ज की जीत

उल्लेखनीय है कि समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने वर्ष 1996 में दस्यु सुन्दरी फूलन देवी को मिर्जापुर संसदीय क्षेत्र से सपा के टिकट पर चुनाव मैदान में उतारा था। फूलन देवी के रूप में पहली बार किसी पूर्व बागी ने चुनाव जीत कर इतिहास रच दिया था। फूलन देवी 1996 से 1998 तक और दूसरी बार 1999 में सांसद निर्वाचित हुई थी।

फूलन की राह पर चले पूर्व बागी मलखान सिंह ने भी संसद की राह तलाशी है, हालांकि वह भाजपा से टिकट चाह रहे थे लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला। इसके बाद मलखान सिंह ने शिवपाल सिंह यादव से राजधानी लखनऊ में सम्पर्क किया। मलखान सिंह ने बताया कि शिवपाल ने उन्हें अपनी पार्टी से धौरहरा संसदीय सीट पर उम्मीदवार घोषित किया है, वे पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ेंगे।

Dhananjay Singh

Dhananjay Singh

Next Story