भाजपा ने शौचालय बनवाए जिनमें पानी नहीं आता : अखिलेश

कमलेश कठेरिया के पक्ष में और 02ः30 बजे कन्नौज से लोकसभा प्रत्याशी डिम्पल यादव के समर्थन में बिधूना तहसील के पास का ग्राउण्ड, बिधूना, जिला औरैया में चुनावी सभा को सम्बोधित किया।

Rishi
Published on: 23 April 2019 2:24 PM GMT
भाजपा ने शौचालय बनवाए जिनमें पानी नहीं आता : अखिलेश
X

कन्नौज : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज जिला औरैया के मंडी का मैदान में 1ः15 बजे इटावा लोकसभा प्रत्याशी कमलेश कठेरिया के पक्ष में और 02ः30 बजे कन्नौज से लोकसभा प्रत्याशी डिम्पल यादव के समर्थन में बिधूना तहसील के पास का ग्राउण्ड, बिधूना, जिला औरैया में चुनावी सभा को सम्बोधित किया।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा को केन्द्र सरकार के 5 वर्ष और राज्य सरकार के 2 वर्ष के कुल मिलाकर 7 वर्ष के अपने काम काज का ब्यौरा देना पड़ेगा। सन 2019 में होने वाले चुनावों से देश का भविष्य भी तय होगा। मतदान के पहले, दूसरे चरण में गठबंधन के पक्ष में वोटों की बारिश हुई है। अब तीसरे चरण में भी गठबंधन जीतेगा। उन्होंने मतदाताओं से चौकीदार और ठोकेदार दोनों को शिकस्त देने की अपील की।

यह भी पढ़ें…BJP में शामिल हुए अभिनेता सनी देओल, गुरदासपुर से लड़ सकते हैं चुनाव

यादव ने कहा कि भाजपा वालों की हवा खराब हो गई है। उनकी भाषा बदल गई है। केन्द्र की भाजपा सरकार ने कुछ नहीं किया। जनता से जो वादे किए थे, उन्हें पूरा नहीं किया। वे वादे जनता को याद हैं। भाजपा को जरूर भूल गए हैं। देश नाजुक दौर से गुजर रहा है। कई देशों से हम पिछड़ गए हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में पीछे हो गए हैं। पुलिस व्यवस्था 100 यूपी डायल से सुधर गई थी, भाजपा ने उसे बर्बाद कर दिया। गरीब महिलाओं को मिलनेवाली पेंशन रोक दी गई। छात्र-छात्राओं को भाजपा ने वादे के बाद भी लैपटाॅप नहीं बांटे। नौकरी में भर्तियां भी रूकी हुई हैं।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी सरकार में सड़के बनी, 108 नं एम्बूलेंस सेवा शुरू की, प्रसूताओं के स्वास्थ्य पर ध्यान दिया। भाजपा ने गैस सिलेण्डर का वजन कम किया, खाद की बोरी से 5 किलो खाद चोरी कर लिया। न बिजली का उत्पादन हुआ और नहीं अपराधों पर लगाम लगी। चायवाला बनकर नफरत फैला दी। समाज को बांट दिया।

ये भी देखें :सलमान खुर्शीद ने योगी को दी बटला हाउस मामले पर खुली चर्चा की चुनौती

यादव ने कहा उन्हें क्या-क्या नहीं कहा गया। मुख्यमंत्री जी की बात को प्रधानमंत्री जी भी दुहराने लगे हैं। भाजपाई संविधान के अलावा दूसरी शपथ भी लेते है। नोटबंदी कर जनता की गाढ़ी कमाई बैंक में जमा करा दी और वह रकम लूट कर 36 हजार उद्योगपति देश छोड़कर चले गए। भाजपा ने शौचालय बनवाए जिनमें पानी नहीं आता है। मुख्यमंत्री जी की ठोको नीति का असर है कि कहीं पुलिस जनता को ठोक रही है और कहीं जनता पुलिस को ठोक रही है।

यह भी पढ़ें…एटा: छत का पंखा गिरने से पीठासीन अधिकारी घायल, आगरा रेफर

अखिलेश यादव ने कहा कि गठबंधन जनता की ताकत है। जनता की ताकत से ही लोकतंत्र में बदलाव आता है। जनता बदलाव के पक्ष में है। जनता भाजपा से बुरी तरह मायूस हो चली है। मतदान में भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा। जुमलापार्टी भाजपा के दिन अब खत्म हो चले हैं। देश को अब नया प्रधानमंत्री भी मिलेगा।

कन्नौज से लोकसभा प्रत्याशी डिम्पल यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार आएगी तो रूके हुए कार्य पूरे किए जाएंगे। महिलाओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य की उपेक्षा हो रही है। लोग डबल इंजन की सरकार से निराश और हताश है। भाजपा सरकारों ने कोई विकास कार्य नहीं किया है। उन्होंने कहा कि केन्द्र में समाजवादी सरकार आएगी तो गरीब महिलाओं को 3 हजार रू0 प्रतिमाह पेंशन दी जायेगी।

डिम्पल यादव ने कहा कि जो गठबंधन बना है वह गरीबों, नौजवानों, किसानों, पिछड़ों, बेरोजगारों और अल्पसंख्यकों का अपना गठबंधन है। यह मजबूत गठबंधन है। उन्होंने मतदाताओं से गठबंधन के प्रत्याशियों को भारी मतों से जिताने का आग्रह किया।

Rishi

Rishi

आशीष शर्मा ऋषि वेब और न्यूज चैनल के मंझे हुए पत्रकार हैं। आशीष को 13 साल का अनुभव है। ऋषि ने टोटल टीवी से अपनी पत्रकारीय पारी की शुरुआत की। इसके बाद वे साधना टीवी, टीवी 100 जैसे टीवी संस्थानों में रहे। इसके बाद वे न्यूज़ पोर्टल पर्दाफाश, द न्यूज़ में स्टेट हेड के पद पर कार्यरत थे। निर्मल बाबा, राधे मां और गोपाल कांडा पर की गई इनकी स्टोरीज ने काफी चर्चा बटोरी। यूपी में बसपा सरकार के दौरान हुए पैकफेड, ओटी घोटाला को ब्रेक कर चुके हैं। अफ़्रीकी खूनी हीरों से जुडी बड़ी खबर भी आम आदमी के सामने लाए हैं। यूपी की जेलों में चलने वाले माफिया गिरोहों पर की गयी उनकी ख़बर को काफी सराहा गया। कापी एडिटिंग और रिपोर्टिंग में दक्ष ऋषि अपनी विशेष शैली के लिए जाने जाते हैं।

Next Story