×

कानपुर-अकबरपुर लोकसभा सीट पर मतदान जारी, सत्यदेव पचौरी- श्रीप्रकाश ने किया मतदान

उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और कानपुर लोकसभा सीट प्रत्याशी सत्यदेव पचौरी ने पत्नी और बेटी नीतू के साथ मतदान केंद्र पहुंचे। पूरे परिवार के साथ उन्होंने वोटिंग की। वोटिंग करने से पहले परिवार के सभी सदस्यों ने पूजा पाठ किया।

Roshni Khan
Published on: 29 April 2019 6:57 AM GMT
कानपुर-अकबरपुर लोकसभा सीट पर मतदान जारी, सत्यदेव पचौरी- श्रीप्रकाश ने किया मतदान
X

कानपुर: कानपुर लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी सत्यदेव ने परिवार के साथ मतदान किया। वोटिंग करने से पहले सत्यदेव पचौरी ने घर पर विधि विधान के साथ पूजा पाठ किया। पूर्व केंद्रीय कोयला मंत्री और कानपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी श्रीप्रकाश जायसवाल ने पोखारपुर स्थित स्कूल में मतदान किया। उन्होंने कहा कि कानपुर लोकसभा सीट हम भारी मतों से जीत रहे है।उन्होंने कहा कि सत्यदेव पचौरी को 2004 में कम अंतर से हराया था । 2019 लोकसभा चुनाव में उन्हें बड़े भारी बहुमत से जीतेंगे । कानपुर के रुके हुए विकास को गति देने का काम करेंगे।

15 वर्षों बाद कानपुर में श्रीप्रकाश जायसवाल और सत्यदेव पचौरी एक बार फिर से आमने सामने है। 2004 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के श्रीप्रकाश जायसवाल और बीजेपी से सत्यदेव पचौरी के बीच लड़ाई थी। दोनों के बीच कांटे की टक्कर हुई थी। लेकिन जब परिणाम आए तो श्रीप्रकाश जायसवाल ने बीजेपी के सत्यदेव पचौरी को लगभग 5 हजार वोटों से हराया था।

ये भी देंखे:बिहार की 6 सीटों पर 11 बजे तक 15.16 फीसदी मतदान

उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और कानपुर लोकसभा सीट प्रत्याशी सत्यदेव पचौरी ने पत्नी और बेटी नीतू के साथ मतदान केंद्र पहुंचे। पूरे परिवार के साथ उन्होंने वोटिंग की। वोटिंग करने से पहले परिवार के सभी सदस्यों ने पूजा पाठ किया।

कानपुर लोकसभा सीट और अकबरपुर लोकसभा सीट

कानपुर लोकसभा सीट और अकबरपुर लोकसभा सीट में 33 लाख 91 हजार 200 वोटर प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। कानपुर में 1398 मतदान केंद्र बनाएं गए है ,जिसमे बूथों की संख्या 3517 हैl 3517 बूथों पर कानपुर लोकसभा सीट और अकबरपुर लोकसभा सीट के 33,91,200 लाख वोटर मताधिकार का प्रयोग करेंगेl लोकतंत्र के इस पर्व को त्योहार की तरह मनाने की अपील, जिला प्रशासन द्वारा की गई हैl वहीँ कानपुर के वोटरों में वोटिंग के लिए उत्साह देखने को मिल रहा है।

सुबह 7 बजे से मतदान होना था लेकिन वोटरों में इतना उत्साह था कि मतदान शुरू होने से पहले ही वोटरों की लंबी कतार लग गई थी। कानपुर लोकसभा सीट और अकबरपुर लोकसभा सीट में 14-14 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। चुनाव को शांति पूर्ण ढंग से कराने के लिए 20 हजार पुलिस कर्मियों और 23 कंपनी अर्ध सैनिक बालों व पीएसी को तैनात किया है।

शहर में 10 विधानसभा सीटें हैं जिसमे से 5 विधानसभा सीटें कानपुर लोकसभा सीट में आती है। जिसमे आर्यनगर विधानसभा ,सीसामऊ विधानसभा सीट ,कैंट विधानसभा सीट ,गोविंद नगर विधानसभा और किदवई नगर विधानसभा सीटें आती है। कानपुर लोकसभा सीट में 16,31,296 लाख वोटर है जिसमें से 8,92,279 पुरुष वोटर है ,महिला वोटरों की संख्या 7,38,887 है वहीँ थर्ड जेंडर वोटरों की संख्या है 130 है। वहीँ कानपुर में 328 मतदान केंद्र बनाए गए है इसके साथ ही बूथों की संख्या कि संख्या 1529 है।

कानपुर की बिल्हौर विधानसभा सीट मिश्रिख लोकसभा सीट में आती है। मिश्रिख विधानसभा सीट 3,89,134 वोटर है जिसमे से पुरुष वोटरों की संख्या 2,09,986 हैl महिला वोटरों 1,79,135 है और थर्ड जेंडर वोटरों की संख्या है 13 है।

अकबरपुर लोकसभा सीट में कानपुर नगर की चार विधानसभा सीटें आती है जिसमे घाटमपुर विधानसभा ,महाराजपुर विधानसभा ,कल्यानपुर विधानसभा ,बिठूर विधानसभा सीट और एक सीट जनपद कानपुर देहात की रानियां विधासभा सीट भी अकबरपुर लोकसभा सीट में आती हैl इस सीट पर 1000 मतदान केंद्र है और बूथों की संख्या 1917 है। अकबरपुर लोकसभा सीट में 17 लाख 59 904 मतदाता है। जिसमे पुरुष वोटरों की संख्या 9,59,011 है वहीँ महिला वोटरों की संख्या 8,00,788 है और थर्ड जेंडर वोटरों की संख्या 105 है।

कानपुर और अकबरपुर लोकसभा को मिलाकर 3517 बूथों पर 16,882 कर्मचारी मतदान के लिए तैनात किए है। 4223 कंट्रोल यूनिट और 4340 वीवीपैट का यूज किया जाएगाl इसके साथ ही 15 फीसदी ईवीएम और 20 फीसदी वीवीपैट को रिजर्व रखा गया है। 1398 मतदान केन्द्रों में 3517 बूथों को 35 जोन और 190 सेक्टरों में बांटा गया है। जिसमे सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।

पैर में प्लास्टर चढ़ा होने के बाद भी लड़की मतदान करने पहुंची

पैर में प्लास्टर चढ़ा होने के बाद भी लड़की मतदान करने पहुंची। उसके जज्बे को देखकर सभी हैरान रह गए। दरसल हादसे का शिकार हुई युवती लोकतंत्र के महापर्व का पहली बार हिस्सा बनने जा रही थीl उसकी जागरूकता ही उसे मतदान केंद्र तक खींच कर ले आई। उसने वोटिंग करने के बाद शहर वासियों से ज्यादा से ज्यादा वोटिंग करने की अपील की।

कल्यानपुर में रहने वाली पारुल का एक हफ्ते पहले सड़क हादसे में पैर टूट गया था। 2019 के लोकसभा चुनाव में वो पहली बार वोटिंग करने के लिए आई थीl अपनी माँ के साथ वोट करने के लिए आई थी। पारुल ने कहा कि मेरे पैर में प्लास्टर चढ़ा हुआ है लेकिन मैंने सोच रखा था कि मुझे किसी भी कीमत पर मतदान करना है। पहली बार मैंने वोट डाला है मुझे बहुत ख़ुशी है।

ये भी देंखे:AAP सांसद और प्रत्याशी भगवंत मान के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत

चकेरी में एक बुजुर्ग महिला कुर्सी में बैठकर मतदान करने के लिए पहुंचीl बुजुर्ग महिला चलने में असमर्थ थी ,मताधिकार करने के लिए अपने बेटों के साथ कुर्सी पर बैठ कर मतदान केंद्र पहुंची।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story