×

करण-बिप्श अब नहीं रहेंगे अलोन, 30 अप्रैल को फिक्स हुई शादी की डेट !

Admin
Published on: 30 March 2016 9:52 AM GMT
करण-बिप्श अब नहीं रहेंगे अलोन, 30 अप्रैल को फिक्स हुई शादी की डेट !
X

मुंबई: दो बार शादी का लड्डू खा चुके करण सिंह ग्रोवर तीसरी बार शादी करके एकबार फिर किस्मत अजमाना चाहते है। इसबार उनकी दुल्हनिया बनने के लिए बिपाशा बसु तैयार है। जेनिफर विंगेट से तलाक के बाद करण-बिपाशा की शादी का रास्ता साफ हो गया है। करण की मां दीपा सिंह ने भी बिपाशा बसु और उनके रिश्ते के लिए हामी भर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये हॉट कपल 30 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधेंगे। खबर आ रही है कि दोनोंं ने शादी के लिए मुंबई के होटल को सिलेक्ट किया है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

FHH

करण की मां को नापसंद थी बिपाशा

कुछ दिनों पहले खबर आईं थी कि करण की मां दीपा सिंह को बिपाशा पसंद नहीं हैं। उन्होंने बिपाशा को बहु मानने से इनकार कर दिया। वे बिपाशा के पिछले असफल रिलेशनशिप को देख रही हैं। करण से पहले उनकी ज़िंदगी में डीनो मोरिया, जॉन अब्राहम और हरमन बावेजा रह चुके हैं। ये देखकर करण की मां को लगता था कि बिपाशा उनके बेटे को लेकर ज्यादा गंभीर नहीं हैं। हालांकि, वे अचानक मान कैसे गईं, इस पर सस्पेंस है।

QWERTY

करण की पहली दो शादी नहीं रही टिकाऊ

करण सिंह ग्रोवर पहले दो बार शादी कर चुके हैं और दोनों बार उनका तलाक हुआ। उनकी पहली शादी टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा निगम से हुई थी और दूसरी बार भी उन्होंने टीवी की एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट को चुना। करण ने जब भी शादी की, उनका करियर ढलान पर रहा और उनकी फीमेल पार्टनर का करियर सक्सेसफुल रहा। जब श्रद्धा निगम से करण ने शादी की तब वे टीवी की स्थापित एक्ट्रेस थी। जेनिफर भी सफल करियर में रही।

k

अलोन ने मिलाया

फिल्म अलोन के सेट पर इन दोनों की मुलाकात हुई थी। तब बिपाशा, हरमन बावेजा को डेट कर रही थीं। शादी तक बातें पहुंच चुकी थीं। बिपाशा के पेरेंट्स को हरमन पसंद थे, लेकिन बात आगे नहीं बढ़ी। इस फिल्म में दोनों के कई हॉट सीन भी थे।

स्लाइड्स में देखिए बिपाशा और करण की हॉट फोटोज

[su_slider source="media: 20471,20469,20467,20466,20464,20462,20461,20455,20456,20457,20459" width="620" height="440" title="no" pages="no" mousewheel="no" autoplay="0" speed="0"] [/su_slider]

Admin

Admin

Next Story